,

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा: गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 श्रद्धालुओं की मौत

BY: Yoganand Shrivastva

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां गंगोत्री की ओर जा रहा एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई है, जबकि कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है और राहत कार्य जारी है।

गंगनानी के पास हुआ हादसा

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गंगनानी क्षेत्र के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हेलिकॉप्टर Aero Trans Aviation नामक एक निजी कंपनी का था, जो श्रद्धालुओं को लेकर गंगोत्री धाम की ओर जा रहा था। दुर्घटना स्थल नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के पास बताया गया है। हेलिकॉप्टर के मलबे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनसे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मौके पर राहत टीमें सक्रिय

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। पुलिस, सेना की विशेष यूनिट, आपदा प्रबंधन की QRT टीम, NDRF, SDRF, 108 एंबुलेंस सेवा, तहसीलदार और BDO भटवाड़ी सहित कई राहत एजेंसियां तुरंत घटनास्थल पर रवाना हुईं। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है, जबकि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना को लेकर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लोगों के हताहत होने की खबर अत्यंत दुखद है। राहत और बचाव कार्यों के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों को हर संभव सहायता देने और हादसे की पूरी जांच के निर्देश दिए गए हैं। मैं खुद स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा हूं।”

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…