जयपुर में बड़ा हादसा टला: उड़ान के तुरंत बाद एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान ने दोपहर 1:58 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के महज 18 मिनट बाद ही पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का पता चला और तुरंत विमान को वापस जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया।

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा खतरा

जानकारी के मुताबिक, यह फ्लाइट निर्धारित समय 1:35 बजे की बजाय करीब 23 मिनट की देरी से रवाना हुई थी। टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान में तकनीकी दिक्कत आने लगी। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जयपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। दोपहर 2:16 बजे विमान को सुरक्षित रूप से वापस एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तकनीकी जांच जारी

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद टेक्निकल टीम ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि खराबी किस हिस्से में आई थी, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि सभी एहतियाती उपाय अपनाए जा रहे हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस में भी आई तकनीकी रुकावट

इससे पहले बुधवार देर रात दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी के चलते उड़ान रद्द करनी पड़ी थी। उड़ान भरने से पहले ही पायलट ने कॉकपिट की स्क्रीन में गड़बड़ी नोट की, जिसके बाद विमान को टेक-ऑफ से रोक दिया गया।

2025 में अब तक सामने आईं 183 तकनीकी गड़बड़ियां

केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में 21 जुलाई तक देश की पांच प्रमुख एयरलाइंस द्वारा कुल 183 तकनीकी खामियों की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दी गई है। इनमें एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से सबसे अधिक 85 मामले सामने आए हैं। इंडिगो ने 62, अकासा एयर ने 28 और स्पाइसजेट ने 8 तकनीकी खराबियों की रिपोर्ट दी है।

पिछली वर्षों की तुलना में आंकड़े कुछ बेहतर

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2024 में कुल 421 तकनीकी खामियां दर्ज की गई थीं, जबकि 2023 में यह संख्या 448 और 2022 में 528 थी। इन आंकड़ों में एलायंस एयर और विस्तारा जैसी कंपनियों को भी शामिल किया गया है।

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के

Bhopal: डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश को देश में मिला दूसरा स्थान, CM डॉ. यादव ने दी बधाई

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश के देश

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरैें.. 1. नक्सलवाद पर सियासी घमासान

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर की सपना शर्मा

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को