Report by: Kamlesh Kumar, Edit by: Priyanshi Soni
Mainpuri student fight: मैनपुरी में छात्रों के गुटों के बीच मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आधा दर्जन छात्र मिलकर एक छात्र पर हमला कर रहे हैं और उसके स्कूल बैग को भी फाड़ते हुए बेरहमी से उसे पीटा जा रहा है।
Mainpuri student fight: वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया है।
Mainpuri student fight: पुलिस ने की कार्रवाई शुरू
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन मैदान में हुई इस मारपीट की घटना की पुलिस जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी छात्रों की पहचान और कानूनी कार्रवाई के लिए कार्रवाई की जा रही है।

सावधानी और सुरक्षा पर जोर
पुलिस ने छात्रों और स्कूलों को सतर्क रहने और ऐसे घटनाओं से बचाव के लिए निर्देशित किया है।
यह खबर भी पढ़ें: UP Revenue Department Review: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व कार्यों और माघ मेला व्यवस्थाओं की समीक्षा की





