Mahoba: छत से निकली हाईटेंशन लाइन छूने से मां-बेटे को लगा करंट, बचाने गई बेटी भी झुलसी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mahoba

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में छत पर रखी तिल की फसल को सुखाने के लिए पलटते समय लोहे का पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छूने से मां-बेटे की करंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। बचाने के प्रयास में बेटी भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिजहरी गांव निवासी ध्रुव यादव परिवार समेत खेती-किसानी करता था।

क्या है पूरा मामला
तीन दिन पहले तिल की फसल कटने के बाद उसे छत पर सुखाने के लिए डाला था। बारिश होने के चलते फसल भीग गई थी। रविवार की दोपहर धूप निकलने पर ध्रुव यादव (36), उसकी मां रामबाई (58) और बहन ऊषा (26) छत पर रखी तिल की फसल को पलट रहीं थीं। ध्रुव लोहे के पाइप से फसल पलटा रहा था। तभी छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में लोहे का पाइप छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। बचाने दौड़ी मां और बहन भी पाइप में चिपक गईं। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऊषा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों में बिजली विभाग के अधिकारियों प्रति आक्रोश
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतक ध्रुव के पिता धर्मजीत का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन हटवाने के लिए कहा गया लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे हादसा हुआ। उधर, थानाध्यक्ष श्रीनगर शिवपाल सिंह कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक साथ मां-बेटे की मौत से ग्रामीणों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश दिखा।

आज का राशिफल: जानें 14 फरवरी 2025 का दैनिक भविष्यफल

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय

Katihar Custody Death: कटिहार में पुलिस हिरासत के बाद युवक की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

संवाददाता: मनोज कुमार Katihar Custody Death कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड के

Shahrukh Gangster Arrested: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर शाहरुख पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shahrukh Gangster Arrested फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र