,

महाराष्ट्र: पुणे में इंद्राणी नदी पर बना पुल ढहा, 25-30 लोगों के बहने की संभावना

- Advertisement -
Ad imageAd image
Maharashtra: Bridge on Indrani river collapsed in Pune, 25-30 people likely swept away

महाराष्ट्र में रविवार को पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। 25-30 पर्यटकों के बहने की आशंका है। इनमें कई छोटे बच्चे भी हैं। यहां पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक़ इस हादसे में 10 से 15 लोगों के बहने की सभावना जताई गई है। जबकि 5 से 6 लोगों को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह पैदल पुल था।

इस वजह से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि, रविवार होने के कारण पर्यटकों की भीड़ थी, इसलिए आशंका है कि पुल ढह गया और कई पर्यटक इंद्रायणी में डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
पिछले दो दिनों से मावल इलाके में भारी बारिश हो रही है और इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण बचाव दल को रेस्क्यू ऑपरेशन करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा