Maharashtra Assembly Elections 2024: BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, इस बार 25 उम्मीदवारों का नाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Maharashtra Assembly Elections 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 25 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अब तक 146 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने मालशिरस एससी विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राम विट्ठल सतपुते को फिर मौका दिया है। सतपुते भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। वहीं लातूर से डॉ. अर्चना शैलेश पाटिल, वसई से स्नेहा प्रेमनाथ दुबे और वर्सोवा सीट से डॉ. भारती हेमंत को प्रत्याशी बनाया गया है।

एनसीपी शरद छोड़कर आईं सई डहाके को भी टिकट
शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से आईं सई डहाके को भाजपा ने वाशिम जिले की कारंजा सीट से मैदान में उतारा है। विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक प्रकाश डहाके की पत्नी और कृषि बाजार समिति की सभापति सई डहाके भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। इसके अलावा बोरीवली से मुंबई भाजपा इकाई के महासचिव संजय उपाध्याय को टिकट दिया गया है। पार्टी ने घाटकोपर पूर्व निर्वाचन क्षेत्रसे मौजूदा विधायक पराग शाह पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरीश पिंपले को भारतीय जनता पार्टी से फिर मौका मिला है।

नांदेड़ लोकसभा क्षेत्र के लिए इसे बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने यहां से डॉ. संतुक मारोतराव हंबर्डे को प्रत्याशी बनाया है।

पहली सूची में घोषित किए थे 99 प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसके बाद पार्टी ने दूसरी सूची में 22 उम्मीदवार और अब 25 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 146 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है।

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है। इसमें भाजपा के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 158 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को बंटवारें के तहत 70 सीटें मिल सकती हैं और अजित पवार की एनसीपी को 50 सीटें देने की पेशकश की गई है। इसे लेकर अभी महायुति गठबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 19 मई 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस