Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव
Magarlod Kidnapping : मगरलोड़ थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में दो अज्ञात महिला चोरों ने 7 वर्षीय सेवनिया ध्रुव और 5 वर्षीय रिया यादव को अपहरण कर लिया। इस घटना से पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल फैल गया है।
Contents

ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार के लोग रो-रो कर बुरा हाल हैं और बच्चों की सुरक्षित वापसी की गुहार लगा रहे हैं।

Magarlod Kidnapping : पुलिस ने शुरू की जांच, अपहरणकर्ताओं की तलाश
Magarlod Kidnapping : मगरलोड़ थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों बच्चों और आरोपियों की खोज में जुटी हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी और आसपास के लोगों से जानकारी लेकर शीघ्र ही मासूमों को सुरक्षित निकाला जाएगा।

