,

मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 7 अक्टूबर 2025

मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें: 7 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

मध्यप्रदेश में भर्ती से लेकर हादसे, भ्रष्टाचार और जनता के विरोध तक कई घटनाएं आज चर्चा में हैं। सूबेदार और उपनिरीक्षक पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान हुआ है, जबकि कई जिलों में प्रशासनिक लापरवाही और जनआक्रोश देखने को मिला। यहां पढ़ें आज की 10 प्रमुख खबरें

1. सूबेदार और SI के 500 पदों पर भर्ती

एमपी ईएसबी ने सूबेदार और उपनिरीक्षक (SI) के 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे और लिखित परीक्षा 9 जनवरी से आयोजित की जाएगी।

2. जबलपुर हादसे की दो वजहें सामने आईं

जबलपुर के टेमर भीटा गांव में हादसे में दो युवकों की मौत के बाद जांच में खुलासा हुआ है कि झूलते तार और गलत रूट इसकी वजह बने। गांव में एक साथ दो अर्थियां उठीं, परिजनों का कहना है कि एक मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था।

3. जलसंकट पर पंचायत और पीएचई आमने-सामने

भोपाल में 79 लाख घरों में जलसंकट गहराने लगा है। पीएचई विभाग का दावा है कि 11,000 योजनाएं पंचायतों को सौंप दी गई हैं, जबकि सरपंचों का कहना है कि फर्जी साइन कराकर जिम्मेदारी थोप दी गई।

4. करौंदी पर्यटन स्थल की बदहाल हालत

कटनी जिले में टूरिस्ट मेगा सर्किट में शामिल करौंदी स्मारक लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। देखरेख के अभाव में परिसर खंडहर में तब्दील हो गया है और पर्यटकों की संख्या घट रही है।

5. जिला पुलिस अब जारी कर सकेगी इंटरनेशनल नोटिस

भोपाल में जिला पुलिस को अब नया अधिकार मिला है। अगर कोई अपराधी विदेश भागता है, तो एसपी स्तर से इंटरनेशनल नोटिस जारी किया जा सकेगा। यह कदम अपराध नियंत्रण में मदद करेगा।

6. निवाड़ी में प्रेमिका की हत्या, शव आंगन में दफन

निवाड़ी जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को घर बुलाकर हत्या कर दी और शव को आंगन में दफनाकर ऊपर से खटिया डाल दी। आरोपी दो दिन तक वहीं सोता रहा और बाद में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

7. बैतूल में बच्चों की मौत का मामला गहराया

बैतूल में दो बच्चों की मौत और एक की किडनी खराब होने के बाद जांच में कोल्ड्रिफ सिरप का नाम सामने आया है। पुलिस ने कब्र से पुरानी पर्ची बरामद की है, जिसमें वही दवा लिखी गई थी।

8. उज्जैन बस स्टैंड पर अतिक्रमण

देवासगेट बस स्टैंड पर वाहन स्टैंड की जमीन पर टीनशेड डालकर दुकानों का निर्माण कर लिया गया है। चालकों से तय 10 रुपए की बजाय 15 रुपए वसूले जा रहे हैं।

9. सागर में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित

सिंघई मेडिकल का लाइसेंस तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। जांच में दवाओं की बिक्री और स्टॉक का रिकॉर्ड नहीं मिला। प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।

10. कटनी में महिलाओं का शराब के खिलाफ प्रदर्शन

कटनी में अवैध शराब विक्रेताओं के घरों में घुसकर महिलाओं ने बोतलों को पैरों से कुचल दिया और सड़कों पर शराब बहा दी। कई जगह कार्टून और बोतलें जलाकर विरोध जताया गया।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…