मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाई, अब हर बहन को मिलेंगे 1500 रुपये प्रतिमाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है। सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस फैसले से करीब 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। बढ़ी हुई राशि नवंबर माह से ही लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

सरकार पर बढ़ेगा खर्च
लाडली बहना योजना की राशि में बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार पर लगभग 1793.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बोझ पड़ेगा। इस फैसले के बाद वित्त वर्ष 2025-26 में योजना का कुल अनुमानित व्यय 20,450.99 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पहले किया था ऐलान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले महीने श्योपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी कि आगामी त्योहारों पर महिलाओं को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा था कि भाई दूज और दीपावली के अवसर पर लाडली बहनों की सहायता राशि बढ़ाई जाएगी। उसी घोषणा को अब कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

कब शुरू हुई थी योजना?
लाडली बहना योजना की शुरुआत 10 जून 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे, जिसे बाद में सितंबर 2023 में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया था।

यह योजना राज्य में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस योजना ने पिछले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को महत्वपूर्ण जनसमर्थन दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। अब सरकार के नए फैसले से महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता मिलेगी, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार होने की उम्मीद है।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता