Madhya Pradesh: चौथे चरण में इन 8 सीटों पर डाले जाएंगे वोट, बीजेपी-कांग्रेस के अपने-अपने दावे, क्या कहता है समीकरण?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मध्य प्रदेश में चौथे चरण के चुनावी रण को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। आखिरी व चौथे चरण में एमपी की 8 सीटों पर मतदान होना है। चौथे चरण में मालवा-निमाड का ‘रण’… इंदौर, रतलाम, व धार सीटों पर रोचक बना हुआ है । इन सीटों पर दमदार मुकाबला है जहां बीजेपी का कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है। कांग्रेस के नेता चौथे चरण की 8 में 3 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं तो वहीं BJP दम दिखा रही है कि वो सभी सीटें जीत रही है। तो वहीं इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने से सियासी समीकरण काफी बदले हुए हैं।

एमपी में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

प्रदेश के चौथे चरण के रण में आखिरी जंग के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही तैयार हैं। दोनों ही दलों के अपने-अपने नेता हुंकार भर रहे हैं, जो दावे जीत के भी हैं। बीजेपी सभी सीटों को जीतने का दम भर रही है, तो कांग्रेस ये मानकर चल रही है, कि इस बार इन 8 सीटों में आधे पर उसका खाता खुलेगा। प्रदेश के अंतिम यानी चौथे चरण में 8 लोकसभा सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा पर मतदान है। इन सीटों पर जनता 13 मई को उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद करेगी। इस चरण में बीजेपी और कांग्रेस समेत दूसरे दलों और निर्दलीय के तौर पर कुल 74 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें 30 उम्मीदवार निर्दलीय हैं, जबकि 4 महिला उम्मीदवार हैं। यहां पर सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है।

सियासी जानकारों की माने, तो इस फेज में आने वाली रतलाम सीट पर कांटे की टक्कर है। इसी तरह से धार सीट पर भी कुछ इसी तरह के समीकरण बन रहे हैं। इन दोनों लोकसभा सीटों की 16 विधानसभा सीटों में से 8 पर कांग्रेस का कब्जा है, तो 8 पर ही बीजेपी काबिज है। चौथे चरण में मालवा-निमाड का ‘रण’ है। जिनमें 8 सीटों के लिए चुनावी जंग लड़ी जाएगी। इन सीटों में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा है।

चौथे चरण में इन सीटों पर मतदान

  • इंदौर – भाजपा से शंकर लालवानी, कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं
  • देवास – भाजपा से महेंद्र सोलंकी, कांग्रेस से राजेंद्र मालवीय
  • उज्जैन – भाजपा से अनिल फिरोजिया, कांग्रेस से महेश परमार
  • मंदसौर – भाजपा से सुधीर गुप्ता, कांग्रेस से दिलीप सिंह गुर्जर
  • रतलाम –  भाजपा से अनिता चौहान, कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया
  • धार – भाजपा से सावित्री ठाकुर, कांग्रेस से राधेश्याम मुवेल
  • खरगोन– भाजपा से गजेंद्र पटेल, कांग्रेस से पोरलाल खरते
  • खंडवा-  बीजेपी से ज्ञानेश्वर पाटिल कांग्रेस से नरेंद्र पटेल

दिलचस्प बनी इंदौर लोकसभा सीट

चौथे चरण में आने वाली इंदौर संसदीय सीट पर कांग्रेस, प्रत्याशी विहिन है। यहां पर बीजेपी एक तरफा जीत रही है। तो वहीं कांग्रेस नोटा पर वोट डालवाने के लिए संसदीय क्षेत्र में अभियान चला रखा है। इंदौर में कांग्रेस अक्षय कांति बम के नाम वापस लेने के बाद से नोटा का समर्थन कर रही है और लोगों को घर घर जाकर नोटा वाली चाय पिला रही है। जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस में आर-पार है। उधर बात देवास, खंडवा, मंदसौर और उज्जैन लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने आखिरी बार 2009 में चुनाव जीता था। अब ये तय बात है कि विधानसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार कई सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि लोकसभा चुनाव के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर के होते हैं। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस तमाम समीकरण के तहत जीत का दावा कर रही है।

कांग्रेस-बीजेपी के अपने-अपने दावे

बात रतलाम लोकसभा सीट के सियासी समीकरण की करें तो पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में बीजेपी ने कांग्रेस को हराया था। अभी की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी ने महिला उम्मीदवार अनीता नागर सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। जो कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को चुनौती दे रही हैं। इस लोकसभा सीट पर 8 विधानसभा में 5 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। ये सीट कांग्रेस का गढ़ रहा है यहां बीजेपी सिर्फ तीन बार ही जीत सकी है। तो वहीं धार लोकसभा सीट पर बीजेपी की सावित्री ठाकुर और कांग्रेस के राधेश्याम मावेल के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के अपने-अपने जीत के दावे हैं। वहीं दूसरी तरफ खरगोन से बीजेपी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह पटेल का मुकाबला कांग्रेस के उम्मीरदवार पोरलाल खरते, देवास में महेंद्र सिंह सोलंकी का मुकाबला राजेंद्र मालवीय, उज्जैन में अनिल फिरोजिया का मुकाबला महेश परमार है। तो मंदसौर में सुधीर गुप्ता का मुकाबला दिलीप सिंह गुर्जर, खंडवा में ज्ञानेश्वर पाटिल का मुकाबला नरेंद्र पटेल से है।

4 जून को आएंगे नतीजे

अब मध्यप्रदेश के चौथे चरण में 8 सीटों पर आखिरी मुकाबला है। जिसके बाद 4 जून का इंतजार प्रत्याशियों के साथ ही जनता को भी रहने वाला है। जब एमपी की 29 सीटों पर हुए मुकाबले का परिणाम आएगा। लेकिन उससे पहले प्रदेश की सभी 29 सीटों को बीजेपी और कांग्रेस के अपने अपने जीत के दावे हैं। कहीं कोई टक्कर नहीं होने की बात कह रहा है । तो वहीं कोई कह रहा है जनता का समर्थन हमें ही मिलेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के

Nawada: एनएच-20 पर कंटेनर ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada बिहार के नवादा जिले में रजौली थाना क्षेत्र

Lucknow सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी: मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, यूपी के 83 थानों में शिकायत

Lucknow मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ विवादित और अमर्यादित बयान

Kanpur : मंदिर परिसर में नॉनवेज खाने पर हंगामा, भक्तों ने महंत की जमकर की पिटाई

Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित रावतपुर क्षेत्र से एक विवादित मामला

Madhupur मधुपुर-जसीडीह रेल मार्ग पर बड़ा हादसा: ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत

Madhupur मधुपुर-जसीडीह मुख्य रेल खंड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने

बलरामपुर में Congress Internal Conflict, नियुक्ति के बाद 10 नेताओं का सामूहिक इस्तीफा

Congress Internal Conflict: बलरामपुर। जिले में कांग्रेस संगठन के भीतर अंतर्कलह खुलकर

Morena: सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर तीन बाइकों की भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी की मौत

Report: Pratap Bhagel Morena मुरैना जिले के सबलगढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार

Raipur के उरला में सुबह 5 बजे हुई चाकूबाजी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Raipur: रायपुर में उरला थाना इलाके में सुबह 5 बजे सनत कुमार

Bokaro जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को बम से