LPG NEWS : इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल, प्रोपेन-ब्यूटेन सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए
LPG NEWS : भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संभावित गैस संकट को देखते हुए इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल किया है। देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को आदेश दिया गया है कि वे एलपीजी (रसोई गैस) का उत्पादन बढ़ाएं और प्रोपेन व ब्यूटेन का इस्तेमाल केवल रसोई गैस बनाने के लिए करें।

सरकार ने यह भी कहा कि सिलेंडर की किल्लत रोकने के लिए सभी कंपनियों को प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सीधे सरकारी तेल कंपनियों को करनी होगी। इसमें इंडियन ऑयल (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) शामिल हैं। इसका मुख्य उद्देश्य है कि आम नागरिकों को गैस सिलेंडर की सप्लाई बिना रुकावट मिलती रहे।
LPG NEWS : संभावित संकट और तैयारी
LPG NEWS : रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच यदि युद्ध बढ़ता है तो भारत में रसोई गैस की किल्लत बढ़ सकती है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने पहले से ही सभी रिफाइनरी कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने और सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
सरकार की यह तैयारी यह सुनिश्चित करने के लिए है कि घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस की उपलब्धता प्रभावित न हो और संकट की स्थिति में भी नागरिकों को आवश्यक गैस मिलती रहे।
READ MORE : Chhattisgarh : दोस्त ही निकला हत्या का जिम्मेदार, राजधानी के फाफाडीह में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

