by: vijay nandan
LPG Crisis Protest : नई दिल्ली, देश में संभावित एलपीजी संकट को लेकर गुरुवार को संसद परिसर में विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi, कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge सहित कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

LPG Crisis Protest : संसद के अंदर और बाहर हंगामा
विपक्ष ने संसद के भीतर और परिसर में एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंता जताई। लोकसभा में विरोध के कारण कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी नेताओं का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, इसलिए सरकार को इस विषय पर विस्तृत चर्चा करनी चाहिए।
LPG Crisis Protest : राहुल गांधी का सरकार पर निशाना
नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वैश्विक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और ऊर्जा संकट का खतरा भारत के सामने खड़ा हो सकता है। उनका कहना था कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता आम लोगों के लिए चुनौती बन सकती है।
उधर बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार कहा कि कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव में हार रही है उसके डर के कारण अनाप शनाप बयान बाजी कर रहे हैं।
LPG Crisis Protest : खड़गे ने सरकार से मांगी स्पष्टता
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने आरोप लगाया कि देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर रिफिल के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है और कई जगह वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और Strait of Hormuz में संभावित अवरोध से कतर और अबू धाबी जैसे देशों से तेल और गैस आयात प्रभावित हो सकता है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ सकता है।
LPG Crisis Protest : विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ सकता है असर
विपक्ष का कहना है कि यदि ऊर्जा आपूर्ति बाधित होती है तो इसका असर कृषि, उद्योग और निर्यात पर भी पड़ सकता है। कुछ नेताओं ने दावा किया कि इससे बासमती चावल के निर्यात, गेहूं की खेप और दवाओं के कच्चे माल की लागत पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
LPG Crisis Protest : सरकार ने संकट से किया इनकार
लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। कई मामलों में तो ये 100% से भी अधिक क्षमता पर चल रही हैं। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एटीएफ या ईंधन तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल, डीजल, विमानन ईंधन, टर्बाइन ईंधन, केरोसिन और ईंधन तेल की उपलब्धता पूरी तरह सुनिश्चित है.
इस बीच संसद का बजट सत्र जारी है और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ा यह मुद्दा राजनीतिक बहस का प्रमुख विषय बन गया है। विपक्ष ने मांग की है कि सरकार इस विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा कर देश को वास्तविक स्थिति से अवगत कराए।

