,

LIC New Jeevan Shanti: सिर्फ एक बार जमा करें पैसा, फिर हर महीने मिलेगी पेंशन, एलआईसी की धांसू स्कीम

LIC New Jeevan Shanti: रिटायरमेंट को बेहतर बनाने के लिए प्लानिंग करना जरूरी है। भारतीय जीवन बीमा निगम अन्य निवेश विकल्प के साथ नियमित प्लान ऑफर करती है। एलआईसी की जीवन शांति स्कीम सिंगल प्रीमियम एन्युटी पेंशन प्लान है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। LIC New Jeevan Shanti: हर शख्स अपनी कमाई से बचत करते हुए ऐसी जगह निवेश करता है, जिससे बुढ़ापे में आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। साथ ही नियमित इनकम होती रहे। इस परेशानी को हल करने के लिए एलआईसी द्वारा कई बीमा प्लान ऑफर किए जा रहे हैं, जो पेंशन की निश्चित गारंटी देते हैं।

जीवनभर पेंशन की गारंटी

इनमें से एक एलआईसी न्यू जीवन शांति पॉलिसी है। इस स्कीम में एक बार निवेश करने पर पेंशन जीवनभर के लिए तय हो जाती है। एलआईसी के पास हर आयु के व्यक्ति के लिए प्लान हैं। न्यू जीवन शांति सिंगल प्रीमियम प्लान है। इसमें हर साल एक लाख रुपये की पेंशन पा सकते हैं।

न्यू जीवन शांति पॉलिसी आयु सीमा

एलआईसी न्यू जीवन शांति पॉलिसी के लिए 30 से 79 साल तक ऐज लिमिट है। इस प्लान को खरीदने के दो विकल्प हैं, जिनमें पहला डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ है। यानी इस ग्राहक सिंगल या संयुक्त प्लान चुन सकता है। एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करने पर ब्याज भी मिलता है।

पॉलिसी में डेथ कवर शामिल

न्यू जीवन शांति स्कीम में पेंशन के साथ डेथ कवर का लाभ भी मिलता है। अगर पॉलिसीधारक का निधन हो जाता है तो उसके अकाउंट में जमा रकम नॉमिनी दी जाती है। इस प्लान को सरेंडर भी कर सकते हैं। इसमें न्यूनतम एक बार में 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं, जबकि अधिकतम की कोई लिमिट नहीं है।

हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन?

एलआईसी न्यू जीवन शांति स्कीम के सेल्स ब्रोशर के मुताबिक, सिंगल लाइफ के लिए 10 लाख रुपये की पॉलिसी खरीदने पर 11,192 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। जॉइंट लाइफ के मामले में मासिक पेंशन 10,576 रुपये हो सकती है।

एलआईसी न्यू जीवन शांति प्लान की प्रमुख विशेषताएं

यह एक सिंगल प्लान प्रीमियम प्लान है यानी एक बार निवेश करना होगा।

10 लाख के निवेश पर 11 हजार रुपये से ज्यादा मासिक पेंशन मिलती है।

दिव्यांग व्यक्ति भी पॉलिसी का लाभ उठा सकते है।

पॉलिसीधारक कभी भी बीमा पॉलिसी को सरेंडर कर सकता है।

पॉलिसी खरीदने के लिए मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता नहीं है।

Uttarakhand Glacier Melting: तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, बढ़ रहा ग्लेशियर झीलों के फटने का खतरा

Uttarakhand Glacier Melting: पिघलते ग्लेशियरों ने बढ़ाई चिंता उत्तराखंड के ग्लेशियर तेजी…

Raipur Mall Parking: अब अंबुजा मॉल में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज

Raipur Mall Parking को लेकर रायपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने…

Chhattisgarh Youth Innovation: रायपुर में यूथ इनोवेशन कॉन्क्लेव

Chhattisgarh Youth Innovation को बढ़ावा देने की दिशा में राजधानी रायपुर में…

BPSC TRE-4 में 932 पद और बढ़े, अब 33,320 शिक्षकों की होगी भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva BPSC TRE-4 बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा-4 की तैयारी कर…

Mandsaur Temple Dispute: गोपालकृष्ण मंदिर के रास्ते को लेकर विवाद

Mandsaur Temple Dispute का मामला सुजानपुरा और पिपल्दा क्षेत्र में सामने आया…

Bank Account Fraud: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते

Bank Account Fraud का एक मामला मध्य प्रदेश के मुरैना में सामने…