,

लखीमपुर खीरी: अधजले शव का खुलासा, सुहेल हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lakhimpur Kheri: Half-burnt body discovered, 3 accused in Suhel murder case arrested

REPORT- VIKAS GUPTA

लखीमपुर खीरी में हैदराबाद थाना पुलिस ने सुहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। घटना के पाँच दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि 1 दिसंबर की सुबह छतौनिया गांव के पास सड़क किनारे अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव की पहचान वीरेंद्र नगर कॉलोनी निवासी सुहेल खान के रूप में हुई थी।

इस तरह हुई थी हत्या

जांच में सामने आया कि सुहेल की हत्या गलारेतकर की गई और बाद में आरोपियों ने पेट्रोल डालकर शव को जलाने की कोशिश की ताकि पहचान छिपाई जा सके।
फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। कॉल डिटेल, तकनीकी सर्विलांस और आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

लेनदेन के विवाद में ली गई जान

सीओ गोला रमेश तिवारी ने बताया कि सुहेल की हत्या दुकान के लेनदेन और पैसों के विवाद के चलते की गई थी।
रुपए को लेकर सुहेल और आरोपियों के बीच तीखी कहासुनी हो गई, जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया और पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया।

मोबाइल 40 किलोमीटर दूर फेंका

आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए सुहेल का मोबाइल फोन मौके से लगभग 40 किलोमीटर दूर फेंक दिया था।

पुलिस ने पूरी जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर आला-कत्ल बरामद किया और तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के बाद सुहेल के परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में दहशत का माहौल है।

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के