Ladli Behna Yojana : एक माह बाद योजना को होने वाले हैं तीन साल पूरे,लाड़ली बहना योजना से बदला महिलाओं का जीवन
Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए गेमचेंजर साबित हो रही लाड़ली बहना योजना ने न केवल आर्थिक मजबूती दी है, बल्कि आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान में भी बड़ा इजाफा किया है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता ने लाखों महिलाओं की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाया है।लाड़ली बहना योजना ने साबित कर दिया है कि सही दिशा में उठाया गया कदम महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन ला सकता है। यह योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत उदाहरण बनकर उभरी है। राज्य सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में बराबरी की भागीदारी निभा सकें। ऐसे में मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित सामाजिक योजनाओं में शामिल लाड़ली बहना योजना अब अपने तीसरे साल के पड़ाव पर पहुंचने जा रही है, योजना को जून में तीन साल पूरे होगें। लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्ववलंबन बनाया जा रहा है।

Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाई जा रही इस योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जून 2023 से अब तक सवा करोड़ महिलाओं के खातों में करीब 52 हजार करोड़ रूपये ट्रांसफर किये जा चुके हैं। अब तक योजना का लाभ ले रहीं करीब सवा करोड़ महिलाओं में से हर महिला के खाते में 40 हजार 800 रूपये पहुंचे हैं। जिससे उनके जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीहोर जिले के आष्टा से योजना की 35 किस्त के रूप में लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये अंतरित किये। उनका कहना है कि बेटियों और बहनों के विकास के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। हमारे देश में मातृ सत्ता की व्यवस्था है। अब प्रदेश में हर माह रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।
Ladli Behna Yojana : लाभार्थियों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनने की ये यात्रा अभी जारी है। जो लगातार अर्थ संपन्न भी होगी। माना जा रहा है कि तीन साल पूरे होने पर सरकार योजना में और विस्तार या राशि बढ़ाने जैसे बड़े ऐलान कर सकती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश में एक क्रांतिकारी योजना के रूप में उभरी है। जिससे हर महिला हितग्राही के जीवन में परिवर्तन आया है। अब तक लाड़ली बहना योजना ने मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा और आत्मविश्वास जरूर दिया है। लेकिन असली सशक्तिकरण, यानी स्वरोजगार, स्थायी आय और सामाजिक बराबरी, अभी भी अगला बड़ा लक्ष्य है। सवाल बड़ा है कि क्या वाकई इस योजना ने महिलाओं को सशक्त बनाया, या अभी भी लंबा रास्ता बाकी है ?
read more : Liquor Seizure : दुर्ग में RPF की बड़ी कार्रवाई, हमसफर एक्सप्रेस से विदेशी शराब बरामद

