Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में सनसनी फैल गई। गौताखोर प्रगट सिंह ने मगरमच्छ को देखे जाने की सूचना तुरंत वन्य जीव विभाग को दी है। विभाग की टीम के साथ जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
Kurukshetra news : गौताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें एसवाईएल नहर में एक बड़े मगरमच्छ के होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नहर में मगरमच्छ देखे जाने की चर्चाएं चल रही थीं, जिन्हें लोग अफवाह मान रहे थे, लेकिन आज मगरमच्छ के दिखाई देने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया है।

Kurukshetra news : प्रगट सिंह के अनुसार देखा गया मगरमच्छ करीब 14 फुट लंबा है और उसका वजन डेढ़ क्विंटल से अधिक बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्च से अप्रैल के बीच मगरमच्छों का प्रजनन काल होता है, ऐसे में उनका बाहर निकलना और इधर-उधर दिखाई देना सामान्य है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि नहर के किनारे मछली पकड़ने या जानवर चराने के लिए न जाएं, क्योंकि इस समय मगरमच्छ के कारण खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि नहर में उतरकर किसी की जान बचाने या अन्य कार्य करना भी जोखिम भरा हो सकता है।
Kurukshetra news : प्रगट सिंह ने बताया कि अब तक विभिन्न स्थानों से 27 मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जा चुका है। इससे पहले बचगावां नहर में भी एक मगरमच्छ दिखाई दिया था, जिसे बाद में पकड़ लिया गया था।
वन्य जीव विभाग को सूचना दे दी गई है और जल्द ही विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू करेगी। इलाके के लोगों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
READ MORE : Lucknow: रेलवे अधिकारी की बेरुखी पर लोको पायलट का दर्दनाक विरोध, दफ्तर में पैंट उतारकर दिखाया सर्जरी का जख्म

