Kota : शहीदों की स्मृति में रक्तदान, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Kota : अमर शहीदों की स्मृति में वीर खालसा गतका समिति द्वारा छावनी फ्लाईओवर के नीचे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आमजन और सिख युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयोजकों के अनुसार, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग स्वेच्छा से रक्तदान करने पहुंचे। शिविर में सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जहां युवा बढ़-चढ़कर समाजसेवा में योगदान देते नजर आए।
Kota : रक्तदाताओं का सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह
Kota : रक्तदान करने वाले सभी लोगों को विवेक राजवंशी (नगर निगम नेता प्रतिपक्ष) और हरपाल सिंह राणा द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान संदीप शर्मा भी शिविर में पहुंचे और अमर शहीदों को नमन करते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल शहीदों की याद को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

