,

कोसाबाड़ी लापता बच्ची मामला: श्मशान घाट के पास खेत से मिली खोपड़ी

Kosabadi missing girl case: Skull found in a field near the cremation ground

रिपोर्टर: सुधेश पांडेय

बच्ची के साथ अनहोनी होने की जताई जा रही आशंका

मुंगेली (लोरमी) – जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के कोसाबाड़ी गांव में 6 मई 2025 को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में ग्रामीणों को मानव शरीर के अवशेष — एक खोपड़ी, पसलियों की हड्डियां और कुछ बाल — पड़े मिले, जिसे देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही लोरमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। बरामद अवशेषों को सावधानीपूर्वक साक्ष्य के तौर पर सील कर सिम्स अस्पताल, बिलासपुर भेजा गया है। वहां प्रारंभिक मेडिकल जांच के बाद आवश्यकतानुसार डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

गांववासियों ने आशंका जताई है कि ये अवशेष कुछ समय पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुई कोसाबाड़ी की एक नाबालिग बालिका के हो सकते हैं। यह संदेह पूरे मामले को और अधिक गंभीर बना रहा है। बच्ची की गुमशुदगी अब एक संभावित अपराध में बदलती नजर आ रही है, जिसने ग्रामीणों के बीच भय और असुरक्षा की भावना को जन्म दिया है।

पुलिस जांच जारी, डीएनए रिपोर्ट से खुलेगा सच
पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद अवशेष उसी लापता बालिका के हैं या नहीं। इस रहस्यमयी घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वर्तमान में कोसाबाड़ी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, और लोग सच्चाई सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्या इस बच्ची के साथ कोई अनहोनी हुई है? क्या यह एक सोची-समझी साजिश है? इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट पर निर्भर हैं।

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल और शुभ उपाय

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Pakistan में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी रहीम बाबा एक्सप्रेस, 5 की मौत और 30 घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. डोंगरगढ़ में मां-बेटे की हत्या,…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. दमोह से रवाना होगी सनातन…

Chanakya Niti 13 October 2026: सफलता चाहिए तो आज ही अपनाएं चाणक्य की ये 5 नीतियां

Chanakya Niti 13 October 2026: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के प्रमुख…

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…