Korba Murder Case : सेन्हा गांव में पुराना विवाद बना हत्या की वजह, डंडे से पीट-पीटकर ली जान
Korba Murder Case : कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के सेन्हा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने भाई-भाई के रिश्ते को खून से सना दिया।मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और बड़े भाई ने गुस्से में आकर अपने छोटे भाई पर डंडे से हमला कर दिया।

Korba Murder Case : हमला इतना बेरहमी से किया गया कि छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया और लोग स्तब्ध रह गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
read more : Israel US Iran War : नेपाल में पेट्रोलियम की भारी कमी, सरकार ने घोषित की हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी

