संवाददाता: उमेश डहरिया
Korba Fight : निहारिका घंटाघर के पास देर रात दो पक्षों में विवाद
Korba Fight : कोरबा के निहारिका घंटाघर स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने देर रात जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक का दुकान के स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़कर हाथापाई और मारपीट में बदल गया।
Korba Fight : मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Korba Fight : घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
read more : Dabra Firing Case : डबरा में पुरानी रंजिश पर फायरिंग,घर में घुसकर युवक पर हमला, तीन आरोपी नामजद

