Korba Accident : तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
Korba Accident : कोरबा के सुनालिया चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोबाइल दुकान में जा घुसी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर सीधे दुकान में जा घुसी। हादसे के दौरान एक राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बच गए। कार की रफ्तार और नियंत्रण खोने की स्थिति को देखकर स्पष्ट हो रहा था कि चालक नशे की हालत में था।

Korba Accident : स्थानीय लोगों का गुस्सा, पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में
Korba Accident : हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, सभी युवक शराब के नशे में थे। इस दुर्घटना में दुकान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
read more : NTPC Korba: NTPC कोरबा में ठेका कर्मचारियों का प्रदर्शन, वेतन और शोषण के खिलाफ खोला मोर्चा

