Kolkata Rape Case: पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद और उलझा कोलकाता रेप-मर्डर केस, CBI के सामने सवालों की लगी झड़ी, जानें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुए ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता को करीब एक महीने होने को हैं लेकिन अभी तक यह केस सॉल्व नहीं हो पाया है। सुलझने के बजाय और इसे उलझते हुए देखा जा रहा है। सीबीआई गिरफ्त में संजय रॉय का पोलीग्राफ टेस्ट हुआ है लेकिन यह मामला और भी उलझ गया है जो सीबीआई के आगे की जांच में दिक्कत पैदा कर सकती है।

दरअसल, कोलकाता केस के आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफ टेस्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पॉलीग्राफ टेस्ट में पहले साधारण सवाल पूछे जाते हैं, जैसे नाम क्या है, कहां रहते हो, क्या खाना पसंद है? फिर जब जवाब आना शुरु होता है तो बड़े सवाल किए जाते हैं, जिनके जवाब अक्सर एजेंसियां हां या ना में ही लेती हैं। कुछ ऐसा ही आरोपी संजय रॉय से भी सवाल पूछा गया।

सवाल 1: किसी का रेप किया कि नहीं?
जवाब- नहीं

सवाल 2: क्या वहां (अस्पताल के सेमिनार हॉल) गए थे?
जवाब- हां गया था

सवाल 3: क्यों गए थे?
जवाब- काम के लिए

सवाल 4: वहां कोई और था?
जवाब- थर्ड फ्लोर में कोई नहीं था

सवाल 5: क्या तुमने उसका (पीड़िता) नाक मुंह दबाया था?
जवाब- हां

सवाल 6: तब तुम्हारे साथ कोई था?
जवाब- नहीं

सवाल 7: ठीक-ठीक बताओ तुमने रेप किया या नहीं?
जवाब- नहीं

पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद सीबीआई के सामने उठे कई सवाल

सीबीआई की टीम के सामने संजय के पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद कई उलझाने वाले सवाल खड़े हो गए हैं। पॉलीग्राफ के दौरान संजय ये कह रहा है कि उसने हत्या की, लेकिन रेप नहीं किया। तब सीबीआई के सामने एक गहरा सवाल उठ रहा है कि ऐसे में क्या उसे किसी और ने वहां भेजा था? हालांकि फॉरेंसिक एविडेंस संजय के घिनौने कांड की पुष्टि करते हैं, लेकिन आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट में रेप से माना करना कई सवालिया निशान पैदा करते हैं।

इस केस में सीबीआई ने एक के बाद अब तक 7 पॉलीग्राफ टेस्ट कर चुकी है, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी संजय रॉय के अलावा किसी और की गिरफ्तारी नहीं की है। हालांकि, आरजी कर मेडिकल कॉलेज से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अब तक संदीप घोष सहित तीन और लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे में सीबीआई को लग रहा है कि पॉलीग्राफ टेस्ट से जांच के तार सुलझने का बजाय और उलझ गए हैं।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road