Kolkata Doctor Rape-Murder Case: पहले मांफी फिर BJP पर हमला, आखिर क्या चाहती हैं ममता दीदी?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rg Kar Case

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के रेप – मर्डर केस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक बार फिर प्रतिक्रिया सामने आई है। आज यानी बुधवार सुबह ही उन्होंने माफी मांगी थी लेकिन अब उन्होंने इसके लिए केवल एक ही सजा है- फांसी पर लटकाना। इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वो न्याय नहीं चाहती बल्कि पश्चिम बंगाल को बदनाम करना चाहती है।

पश्चिम बंगाल बंद को लेकर कही ये बात
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हम इस बंद का समर्थन नहीं करते। भाजपा ने कभी भी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और यहां तक ​​कि मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग नहीं की। हमने कल (नबान्ना अभियान रैली) की तस्वीरें देखीं, मैं स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के लिए पुलिस को सलाम करती हूं।”

वे न्याय नहीं चाहते
भाजपा द्वारा आज बुलाए गए 12 घंटे के ‘बंगाल बंद’ के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हमने आज का दिन आरजी कर डॉक्टर को समर्पित किया है। हम न्याय चाहते हैं लेकिन भाजपा ने आज बंद का आह्वान किया है। वे न्याय नहीं चाहते, वे केवल बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।”

विधानसभा सत्र बुलाकर 10 दिनों के अंदर पारित होगा मृत्युदंड का विधेयक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “अगले हफ़्ते हम विधानसभा सत्र बुलाएंगे और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों के भीतर एक विधेयक पारित करेंगे। हम इस विधेयक को राज्यपाल के पास भेजेंगे। अगर वह इसे पारित नहीं करते हैं, तो हम राजभवन के बाहर धरना देंगे। यह विधेयक पारित होना ही चाहिए और वह इस बार जवाबदेही से बच नहीं सकते।”

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Asian Games 2026 ट्रायल्स में उतरीं विनेश फोगाट, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बढ़ी उम्मीदें

Asian Games 2026: भारतीय महिला कुश्ती की दिग्गज खिलाड़ी विनेश फोगाट शनिवार