Kidnapping Case : जबरन शादी की नीयत से ले गए थे आरोपी, त्वरित घेराबंदी कर तीनों गिरफ्तार
Report : Abhishek Singh
Kidnapping Case : भानुप्रतापपुर में अंतागढ़ पुलिस ने तेजी और सतर्कता का परिचय देते हुए अपहरण के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया और घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Kidnapping Case : यह मामला 7 अप्रैल 2026 का है, जब अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग पुत्री को रंजन मिश्रा अपने दो साथियों के साथ जबरदस्ती शादी करने की नीयत से घर से खींचकर ले गया। आरोपियों ने बालिका को जबरन एक थार वाहन में बैठाकर फरार हो गए।
Kidnapping Case : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर केवटी भानुप्रतापपुर के पास आरोपियों को पकड़ लिया और बालिका को सुरक्षित मुक्त कराया।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद 8 अप्रैल को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Kidnapping Case : जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा भी सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित बालिका कुछ महीने पहले काम के सिलसिले में हैदराबाद गई थी, जहां उसकी पहचान मुख्य आरोपी रंजन मिश्रा से हुई थी। वापस आने के बाद आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था और शादी का दबाव बना रहा था। अंततः उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

