Khelo India Tribal Games : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे शुभारंभ, तैयारियां पूरी
Khelo India Tribal Games : देश में पहली बार आयोजित हो रहे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ का शुभारंभ कल से होने जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे।

Khelo India Tribal Games : इस आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव प्रेस वार्ता कर तैयारियों और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। इस मेगा इवेंट में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 3000 जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
Khelo India Tribal Games : रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में होंगे विभिन्न खेलों के आयोजन
Khelo India Tribal Games : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत रायपुर में हॉकी, फुटबॉल, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। वहीं जगदलपुर में एथलेटिक्स और अंबिकापुर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Khelo India Tribal Games : डेमो गेम्स के रूप में पारंपरिक खेल कबड्डी और मलखंब को भी शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के कुल 164 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिनमें 86 पुरुष और 78 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
read more : Road Block Protest : कटघोरा में चक्काजाम, फोरलेन सड़क और ओवरब्रिज निर्माण की मांग पर उग्र प्रदर्शन

