Khargon news: दाता हनुमान बस्ती में निकली भव्य अक्षत कलश यात्रा, हिंदू सम्मेलन स्थल का किया भूमिपूजन, वितरित किए अक्षत कलश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Rahul

Khargon news: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न सामाजिक, रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी के निमित्त शहर के नूतन नगर स्थित दाता हनुमान मंदिर से दाता हनुमान बस्ती क्षेत्र में भव्य आमंत्रण अक्षत कलश निकाली गई। दाता हनुमान बस्ती में क्षेत्र के 15 मोहल्ले के स्वयंसेवकों के साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति एकत्रित हुए। यहां सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर यात्रा की शुरुआत की। गाजे – बाजे के साथ निकली यात्रा में महिलाओं ने भजन गाए। यात्रा बस स्टेंड सहित मुख्य मार्गो से होते हुए राधाकुंज पहुंची। यहां आगामी दिनों में होने वाले हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के बाद भगवा ध्वज स्थापित किया।
हिंदू महासम्मेलन आयोजन समिति संयोजक से मिली जानकारी अनुसार संघ दृष्टि से जिले में 72 मंडल, 29 बस्ती का गठन किया गया। इन मंडल, बस्ती में आगामी 10 जनवरी से 25 जनवरी के बीच 101 हिंदू महासम्मेलन होंगे। इसी के तहत खरगोन की 20 बस्तियों में भी हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। दाता हनुमान बस्ती में होने वाले सम्मेलन के दौरान 15 मोहल्ले के समाजजन को कलश यात्रा के माध्यम से 15 अक्षत कलश वितरित किए गए है। इन पीले अक्षतों का बस्ती क्षेत्र में सनातन धर्मावलंबियों को आमंत्रण स्वरुप घर-घर पहुंचकर द्वार पर रखे जाएंगे। कार्यक्रम में संघ के पंच परिवर्तन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक शिष्टाचार और स्वदेशी जीवनशैली का पालन करने के लिए प्रेरित किया एवं दाता हनुमान बस्ती मे राधा कुंज मांगलिक परिसर मे दिनांक 11 जनवरी 2026 रविवार को होने वाले हिन्दू सम्मेलन हेतु सपरिवार आमंत्रित किया |

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के