Khandwa: बेकाबू कार चाय की गुमटी में घुसी, हादसे में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Khandwa

Report: Devendra Jaiswal

Khandwa : पदम नगर थाना क्षेत्र के नवकार नगर में शनिवार देर शाम एक अनियंत्रित कार ने चाय की गुमटी को अपनी चपेट में ले लिया। नक्षत्र गार्डन के सामने हुई इस दुर्घटना में वहां मौजूद तीन नाबालिग लड़के घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्टार्ट होते ही अनियंत्रित हुई कार

Khandwa प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार नक्षत्र गार्डन के सामने खड़ी थी। जैसे ही चालक ने कार को स्टार्ट करने के लिए चाबी घुमाई, वाहन अचानक तेज रफ्तार के साथ सीधे सामने स्थित चाय की गुमटी में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुमटी के पास खड़े किशोरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कार खंडवा के एक व्यापारी की है, जिसे उस वक्त ड्राइवर चला रहा था।

हादसे में तीन किशोरों को आई गंभीर चोटें

Khandwa इस घटना में गुमटी संचालक का बेटा और वहां मौजूद दो अन्य लड़के, जिनकी उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष है, घायल हुए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, लड़कों के पैरों में फ्रैक्चर आया है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्र के पार्षद ने भी घटनास्थल और अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि घायल बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और उनके समुचित उपचार की मांग की है।

पुलिस ने कार की जब्त, जांच जारी

Khandwa सूचना मिलते ही पदम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाकारी कार को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार चालक की पहचान की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक की लापरवाही से।

Read this: Bhikangaon : भीकनगांव: जामन्या ग्राम में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, 9 दिनों से अंधेरे में ग्रामीण और मौत को दावत देते खुले तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chaitra Navratri celebrations: महागौरी की पूजा कर CM योगी ने किया हवन, लोकमंगल की प्रार्थना की

Chaitra Navratri celebrations: चैत्र (वासंतिक) नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं

Under-20 Football Championship: नारायणपुर बना चैंपियन, इंटर जिला फुटबॉल में दंतेवाड़ा को 4-1 से हराया

Under-20 Football Championship: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल का रोमांच चरम पर देखने को

IDF soldier shortage: गाजा युद्ध के बीच इजरायल सेना में संकट, जनरल एयाल जमीर ने दी चेतावनी

IDF soldier shortage: इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट

CG: Top 10

CG: 1. गर्मी से राहत के आसारछत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज

MP: Top 10

MP: 1. रामनवमी पर प्रदेश में बड़े आयोजनभोपाल में 2500 भंडारे हुए,

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग