Khallari Ropeway Accident : हादसे से दहला इलाका
खल्लारी रोपवे में हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Khallari Ropeway Accident : एक ही परिवार के तीन लोग अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल तीन लोगों को MMI Hospital Raipur लाया गया है। ये तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनमें माता-पिता और उनकी बच्ची शामिल हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Khallari Ropeway Accident : अन्य घायलों को रायपुर शिफ्ट करने की तैयारी
हादसे में घायल दो अन्य लोगों को भी बेहतर इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर उन्हें जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।
Khallari Ropeway Accident : परिजनों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
घायलों के परिजनों ने इस पूरे मामले में प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद लंबे समय तक कोई भी जिला प्रशासन का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ।
Khallari Ropeway Accident : एंबुलेंस सेवा की व्यवस्था पर उठे सवाल
इस हादसे के बाद 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति भी सवालों के घेरे में आ गई है। परिजनों के मुताबिक एंबुलेंस में न तो पर्याप्त सुविधाएं थीं और न ही ऑक्सीजन उपलब्ध थी। इसके अलावा एंबुलेंस की हालत भी जर्जर बताई जा रही है, जिससे घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Khallari Ropeway Accident : जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए रोपवे और आपातकालीन सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।
read more : PM Modi Record : पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, देश के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले बने नेता

