केजरीवाल का ऐलान, अकेले दम पर ही चुनाव लड़ेगी AAP

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

दिल्ली: फरवारी में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने है, उसके लिए भाजपा व कांग्रेस ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी ऐलान कर दिया है कि वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी। बता दें कि कयास लगाया जा रहा था कि आप और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ सकते है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी किसी से भी गठबंधन नहीं करेंगी। बता दें कि 2015 में आम आदमी पार्टी ने एतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं 2020 में भी पार्टी ने जबरदस्त तरीके से जीत हासिल की थी।

2 सूची की जारी, तीसरी सूची जल्द होगी रिलीज
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा सीटों की 2 सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा का भी टिकट फाइनल कर दिया गया है। वहीं इसी महीने तीसरी सूची भी जारी की जा सकती है। फिलहाल आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस बाबव कोई जानकारी नहीं दी है।

AAP अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव
इससे पहले खबर आ रही थी कि गठबंधन के लिए कांग्रेस और आप के बीच सहमति अंतिम चरण में है। कांग्रेस को 15 सीटें और अन्य आईएनडीआईए इंडिया गठबंधन सदस्यों को 1 या 2 सीटें मिल सकती है। बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी। लेकिन अब आप ने तस्वीर साफ कर दी है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
बता दें कि गठबंधन को लेकर मंगलवार की रात में इंडिया के नेताओं के बीच बैठक हुई थी। इसके बाद ही बुधवार को केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को