By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > दिल्ली > kartavyapath republicday 2026 : गणतंत्र दिवस परेड में 29 लड़ाकू विमानों का शक्ति प्रदर्शन, ‘सिंदूर’ से ‘वज्रांग’ फॉर्मेशन ने रचा इतिहास
दिल्लीदेश- विदेश

kartavyapath republicday 2026 : गणतंत्र दिवस परेड में 29 लड़ाकू विमानों का शक्ति प्रदर्शन, ‘सिंदूर’ से ‘वज्रांग’ फॉर्मेशन ने रचा इतिहास

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Last updated: January 26, 2026 4:03 pm
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Share
5 Min Read
kartavyapath republicday 2026
kartavyapath republicday 2026
SHARE

by: viajy nandan

Contents
kartavyapath republicday 2026 : 90 मिनट की परेड में 30 झांकियां, 2500 कलाकारkartavyapath republicday 2026 : आसमान में गरजी वायुसेना की ताकतkartavyapath republicday 2026 : सेनाओं का सामर्थ्य और स्वदेशी हथियारkartavyapath republicday 2026 : नारी शक्ति और युवा ऊर्जाkartavyapath republicday 2026 : नेतृत्व और श्रद्धांजलिRead More ; CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : कर्तव्य पथ पर CRPF-SSB डेयरडेविल्स का रोमांचक प्रदर्शन, जवानों के करतब ने देशवासियों का दिल जीता

kartavyapath republicday 2026 : नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026, देश ने आज पूरे उत्साह और गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में भारत की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। राष्ट्रगान के उपरांत 21 तोपों की सलामी दी गई, जिसने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

इस अवसर पर पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में दो अंतरराष्ट्रीय मुख्य अतिथि शामिल हुए। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने समारोह की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों का राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

kartavyapath republicday 2026 : 90 मिनट की परेड में 30 झांकियां, 2500 कलाकार

करीब 90 मिनट तक चली इस भव्य परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा 13 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की कुल 30 झांकियां शामिल रहीं। इनमें लगभग 2500 कलाकारों ने भारत की विविध संस्कृति, परंपराओं और विकास यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। असम की झांकी से परेड की शुरुआत हुई, जिसमें पारंपरिक मिट्टी कला को विशेष रूप से दर्शाया गया। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और मणिपुर की झांकियों ने भी दर्शकों को आकर्षित किया।

छत्तीसगढ़ की झांकी कर्तव्य पथ पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती हुई भारत के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय को प्रस्तुत करती है।

यह औपनिवेशिक अत्याचारों के खिलाफ लड़ने वाले अमर जनजातीय वीरों को सम्मान देती है, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी#RepublicDay2026… pic.twitter.com/keMiRM1NT5

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) January 26, 2026

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड की थीम ‘वंदे मातरम्’ रही। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी।

kartavyapath republicday 2026 : आसमान में गरजी वायुसेना की ताकत

परेड का सबसे रोमांचक क्षण तब आया जब भारतीय वायुसेना के 29 लड़ाकू और परिवहन विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर भव्य फ्लाई-पास्ट किया। राफेल, सुखोई-30, मिग-29, जगुआर, C-130 और C-295 विमानों ने ‘सिंदूर’, ‘वज्रांग’, ‘अर्जन’ और ‘प्रहार’ जैसे विशेष फॉर्मेशन बनाए।

‘सिंदूर फॉर्मेशन’ में राफेल, सुखोई, मिग-29 और जगुआर विमानों ने आसमान में तिलक के आकार की आकृति बनाकर देशभक्ति का प्रतीक प्रस्तुत किया। ‘वज्रांग फॉर्मेशन’ में छह राफेल विमानों की गर्जना ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वहीं ‘अर्जन फॉर्मेशन’ में C-130 और C-295 विमानों ने विजय संकेत देते हुए उड़ान भरी।

भारतीय वायुसेना की वज्रांग संरचना, जिसमें छह राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं, ग्रुप कैप्टन अरुण कुमार के नेतृत्व में आकाश में गर्व से उड़ान भरते हुए नजर आए, जो भारत की अत्याधुनिक वायु शक्ति का शानदार प्रदर्शन करती है। 💪🛩️#RepublicDay2026 #RepublicDay pic.twitter.com/EfnnrVDw66

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) January 26, 2026

kartavyapath republicday 2026 : सेनाओं का सामर्थ्य और स्वदेशी हथियार

तीनों सेनाओं ने परेड में अपनी सैन्य क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। परेड में मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, T-90 भीष्म, धनुष गन सिस्टम, अमोघ ATAGS, सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही स्वदेशी ड्रोन सिस्टम और उन्नत निगरानी तकनीकों को भी शामिल किया गया।

भारतीय नौसेना की झांकी में विमानवाहक पोत INS विक्रांत, स्टेल्थ फ्रिगेट और पनडुब्बी मॉडल प्रस्तुत किए गए, जो आत्मनिर्भर भारत की समुद्री शक्ति को दर्शाते हैं।

कर्तव्यपथ पर मार्च करती हुई एनसीसी गर्ल्स की टुकड़ी, देशभर के सभी निदेशालयों से चुनी गई 148 गर्ल कैडेट्स से बनी हैं, जिसका नेतृत्व टुकड़ी कमांडर सीनियर अंडर ऑफिसर मानसी विश्वकर्मा कर रही हैं।

देखिए:👇#RepublicDay2026 #RepublicDay pic.twitter.com/63R8ZMWXIx

— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) January 26, 2026
kartavyapath republicday 2026 : नारी शक्ति और युवा ऊर्जा

परेड में महिला अधिकारियों और अग्निवीरों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। महिला तटरक्षक दल, NCC की गर्ल्स कैडेट्स और MY भारत NSS मार्चिंग ग्रुप ने देश की युवा शक्ति और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

kartavyapath republicday 2026 : नेतृत्व और श्रद्धांजलि

समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उपराष्ट्रपति और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस परेड के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ देर पैदल चलकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिससे पूरे आयोजन का समापन जनसंपर्क और आत्मीयता के साथ हुआ।

Read More ; CRPF-SSB-Bike-Stunt-2026 : कर्तव्य पथ पर CRPF-SSB डेयरडेविल्स का रोमांचक प्रदर्शन, जवानों के करतब ने देशवासियों का दिल जीता

TAGGED:epublic Day 2026 ParadeHindi Newskartavyapath republicday 2026TODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Dehli
दिल्ली

Dehli :बजट 2026: टैक्स स्लैब और कस्टम ड्यूटी में बड़े बदलाव की तैयारी, आम आदमी को मिल सकती है राहत

By Yoganand Shrivastava
Cinema
मनोरंजन

Cinema :रिजेक्शन से सुपरस्टारडम तक: सरगुन मेहता की टीवी से पंजाबी सिनेमा की क्वीन बनने की दास्तान

By Yoganand Shrivastava
Dehli
देश- विदेश

Dehli : गणतंत्र दिवस पर डोनाल्ड ट्रंप का खास संदेश: टैरिफ विवाद के बीच भारत-अमेरिका दोस्ती पर बड़ी बात

By Yoganand Shrivastava
Katghora News
छत्तीसगढ

Katghora News: नई रेल लाइन पर कबाड़ चोरों का आतंक, करोड़ों की चोरी

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Dehli
Dehli :बजट 2026: टैक्स स्लैब और कस्टम ड्यूटी में बड़े बदलाव की तैयारी, आम आदमी को मिल सकती है राहत
January 26, 2026
Cinema
Cinema :रिजेक्शन से सुपरस्टारडम तक: सरगुन मेहता की टीवी से पंजाबी सिनेमा की क्वीन बनने की दास्तान
January 26, 2026
Dehli
Dehli : गणतंत्र दिवस पर डोनाल्ड ट्रंप का खास संदेश: टैरिफ विवाद के बीच भारत-अमेरिका दोस्ती पर बड़ी बात
January 26, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?