Karnataka news: कर्नाटक के चित्रदुर्ग में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आई बस, 12 यात्रियों की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Karnataka news: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में नेशनल हाईवे 48 पर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक प्राइवेट स्लीपर बस और लॉरी की टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बस में सवार 12 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह प्राइवेट बस बेंगलुरु से शिवमोग्गा की ओर जा रही थी। इसी दौरान हिरियूर के पास सामने से आ रही एक लॉरी ने लापरवाही से डिवाइडर पार किया और बस से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई यात्री बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके।

घटना के समय बस में कुल 32 यात्री सवार थे। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि राहत कार्य में काफी दिक्कतें आईं। घायलों को हिरियूर और चित्रदुर्ग के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बस आग की लपटों में घिरी हुई है और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग यात्रियों को बचाने की कोशिश करते नजर आए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बस कंडक्टर की आपबीती
हादसे में बस का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं बस कंडक्टर मोहम्मद सलीम को हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय वह सो रहे थे। अचानक तेज आवाज आई, शीशा टूट गया और वह बस से बाहर गिर गए। इसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उनके हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह घटना तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का परिणाम मानी जा रही है।

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़