Report by: Abhishek Singh, Edit by: Priyanshi Soni
Kanker ration shop irregularity: कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मूंगवाल की शासकीय राशन दुकान में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोसाइटी से प्राप्त हितग्राहियों के लिए निर्धारित लगभग 70 क्विंटल चावल पिछले कई वर्षों से गायब हैं।
Kanker ration shop irregularity: जांच में नहीं मिला वितरण का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड
जब राशन दुकान में पदस्थ सेल्समैन से चावल के वितरण को लेकर पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। न तो वितरण से संबंधित स्पष्ट रिकॉर्ड प्रस्तुत किया गया और न ही स्टॉक की स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी दी गई।
Kanker ration shop irregularity: ग्रामीणों ने बताई गड़बड़ी की वजह
ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन द्वारा आने वाले महीने के लिए लाया गया राशन, वर्तमान महीने में ही वितरित कर दिया जाता है। इस वजह से हितग्राही गड़बड़ी को समय पर समझ नहीं पाते और लंबे समय से यह अनियमितता चल रही है।
Kanker ration shop irregularity: सेल्समैन ने दी सफाई
राशन दुकान संचालक परमेश्वर तेता ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से दुकान का संचालन कर रहा है। उनके अनुसार जब उन्हें दुकान सौंपी गई थी, तभी से स्टॉक कम था और इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश
इस पूरे मामले पर कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सरपंच ने भी की शिकायत
ग्राम सरपंच जैसारो कोर्राम ने बताया कि राशन दुकान में गड़बड़ी को लेकर खाद्य विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग की गई है।
यह खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh: Top 10 News





