कमल हासन ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, DMK के साथ नई राजनीतिक पारी की शुरुआत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर तमिल भाषा में शपथ ली। यह संसद में उनका पहला आधिकारिक पद है, जो उनके राजनीतिक करियर में एक अहम मील का पत्थर है।

कमल हासन ने 2018 में मक्कल निधि मय्यम (MNM) की स्थापना की थी। अब वे डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) का हिस्सा बन चुके हैं, जिसने 2024 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी 39 सीटें जीती थीं।


DMK और MNM गठबंधन को मजबूती

कमल हासन की राज्यसभा में एंट्री को 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन को मज़बूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मार्च 2024 में MNM ने DMK गठबंधन में शामिल होकर सियासी समीकरण को नया आयाम दिया था।

इस मौके पर DMK के तीन अन्य सांसद — रजति, एस.आर. शिवलिंगम और पी. विल्सन — ने भी तमिल में शपथ ली।


“गर्व महसूस कर रहा हूं”: कमल हासन

शपथ लेने के बाद कमल हासन ने मीडिया से कहा, “मैं खुद को गौरवांवित और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” यह बयान ऐसे समय आया है जब तमिलनाडु से छह राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और नए चेहरों की एंट्री हुई है।


कमल हासन का राजनीतिक सफर

  • 2019 लोकसभा चुनाव में MNM को करीब 4% वोट मिले थे।
  • 2021 विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कमल हासन कोयंबटूर साउथ सीट से हार गए थे।
  • 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा, बल्कि DMK के साथ गठबंधन कर सियासी मजबूती हासिल की।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप