,

कैथल में ज्योति सैनी बनी भाजपा की जिलाध्यक्ष

पार्टी के हाईकमान ने लिया फैसला; BJP महिला मोर्चा की रह चुकी प्रधान

कैथल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी ज्योति सैनी को अब नया जिलाध्यक्ष बनाया है। उनको यह पद सक्रिय कार्यकर्ता व नेता होने और उनके कार्यों के आधार पर दिया गया। हालांकि इसके लिए रविवार को 43 उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र जमा करवाया था, लेकिन बाद में सभी की सहमति हो गई और सभी ने एक साथ अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए अब पद के लिए फैसला पार्टी हाईकमान की ओर से किया गया है।

कैथल भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा और जिला चुनाव अधिकारी रवि बतान ने बताया कि जिला अध्यक्ष का चयन समझौते और संगठनात्मक संतुलन के आधार पर किया गया। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी 43 उम्मीदवारों ने सामूहिक रूप से अपने नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया। इस घटनाक्रम ने जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि अब पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा नामित उम्मीदवार को ही यह पद सौंपा गया।

भाजपा जिला प्रभारी अमरपाल राणा ने बताया कि अब नए जिला अध्यक्ष का चयन पार्टी हाईकमान द्वारा किया गया है और इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन किया जाता है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण पदों पर चयन संगठनात्मक संतुलन और पार्टी की रणनीति को ध्यान में रखकर किया जाता है। इसी कारण सभी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया और अब प्रदेश नेतृत्व का फैसला सबने स्वीकार किया है।

जिलाध्यक्ष बनने पर ज्योति सैनी ने हाईकमान और स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…