जस्टिन ट्रूडो को सुप्रीम कोर्ट से मिला झटका,कुर्सी भी जा चुकी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Justin Trudeau got a setback from the Supreme Court, he lost his chair too

कनाडा में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर चुके जस्टिन ट्रूडो को एक और झटका लगा है। पहले पीएम के पद से हाथ धो बैठे फिर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे एक बड़ा झटका दे दिया। दरअसल, ट्रूडो जिस खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत पर दोष मढ़ रहे थे उसके हत्यारोपियों को उनके ही देश की अदालत ने रिहा कर दिया है। हरदीप सिंह निज्जर के कथित चार हत्यारे जमानत पर रिहा हो गए हैं। कनाडा के सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की 11 फरवरी को सुनवाई होगी। सबूतों के अभाव में कनाडा पुलिस निचली कोर्ट में पेश ही नहीं हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें स्टे आफ प्रोसीडिंग्स पर रिहा कर दिया। बता दें कि हरदीप सिंह हत्याकांड को लेकर कनाडा ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में उन आरोपों से इनकार कर दिया था। इस हत्याकांड में कनाडा के ही चार सिख गिरफ्तार हुए थे। माना जा रहा है कि हत्याकांड गुरुद्वारों पर वर्चस्व की लड़ाई और ड्रग्स और हथियार तस्करी को लेकर हुआ था। यह भी आरोप लगा था कि सांसद जगमीत सिंह धालीवाल और कट्टर खालिस्तानी समर्थक सुखधालीवाल के दबाव में आकर तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन टुडो ने भारत पर आरोप लगाए थे। कनाडा पुलिस ने भी उसे समय बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन उनके तमाम दावे कोर्ट में ताश के पत्तों की तरह ढह गए और कनाडा पुलिस कोर्ट में कई तारीखों पर पेश ही नहीं हुई। जिसके चलते कथित चारों आरोपियों को अब जमानत मिल गई है। जिस हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत पर आरोप लगाए थे। उसी हत्याकांड में कनाडा की पुलिस पेश ही नहीं हुई। जबकि कथित चार हत्यारों करण बरार, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करनप्रीत सिंह के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट के सामने दाखिल कर दिया गया था। कनाडा के सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत अपील की। जहां 18 नवंबर को पहली सुनवाई हुई थी। इसके बाद पुलिस के रुख को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। कनाडा सरकार का दस्तावेज साफ तौर पर बता रहा है कि ये चारों कथित आरोपी अब कनाडा पुलिस की कस्टडी हिरासत जेल में नहीं हैं। उन्हें स्टे ऑफ प्रोसीडिंग्स पर रिहा कर दिया गया। कनाडा पुलिस का दस्तावेज नंबर 256562 -2 सी यह बताता है कि इन आरोपियों के खिलाफ 18 जून 2023 और 1 में 2023 को पुलिस द्वारा आरोप तय किए गए थे। इन पर हत्या और हत्या के लिए षड्यंत्र के तहत आरोप लगाए गए थे। कनाडा सरकार के अधिकारिक बयान के मुताबिक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब 11 फरवरी 2025 को सुबह 9:00 बजे केस मैनेजमेंट कांफ्रेंस के लिए निर्धारित किया गया है। प्री ट्रायल आवेदन और ट्रायल की तारीखों का निर्धारण भी जल्द किया जाएगा। ट्रायल शुरू होने से पहले कई प्री ट्रायल आवेदन आएंगे लेकिन यह कब आएंगे इसकी अवधि का कोई अनुमान नहीं है। यानी कनाडा पुलिस के पास फिलहाल इतने ठोस सबूत नहीं है कि वह प्री ट्रायल कार्रवाई भी जल्द से जल्द शुरू करा सके।

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात

Condolence Visit: बलरामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा जिला अध्यक्ष के शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

Condolence Visit: भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के घर पहुंचे मुख्यमंत्री बलरामपुर

Deer Rescue: मगरलोड में सूखे कुएं में गिरा चीतल, वन अमले ने किया ऐसे रेस्क्यू

Deer Rescue: पानी की तलाश में गांव पहुंचा चीतल, सूखे कुएं में

Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटा, दो बच्चे घायल, बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ऑटो Road Accident: रायपुर में

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता