JK news: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

JK news: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों- कर्मचारियों को बेहतर वातावरण में कार्य करने का अवसर उपलब्ध कराना और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एक संवेदनशील सरकार होने के नाते हम राज्य की सेवा करनेवाले कर्मियों के कल्याण के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आज झारखंड मंत्रालय में राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। यह कर्मियों के लिए खूबसूरत पल है। यह राज्य सरकार की नौकरी करने के दरमियान मिलने वाली तनख्वाह, अवकाश प्राप्ति के मिलने वाला पेंशन तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के अतिरिक्त दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में वित्तीय सहायता देने की दिशा में निर्णायक पहल है।

समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को करना है सशक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति सामाजिक-आर्थिक- शैक्षणिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बने, इसी सोच और परिकल्पना के साथ सरकार कार्य रही है। हमारा प्रयास ऐसे हर व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है, जो विकस से दूर हैं। सरकार के द्वारा की जा इस तरह की पहल में बैंकों की अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के कार्यों में बैंकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

राज्य के समावेशी विकास में बैंकों का अहम रोल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समावेशी विकास में बैंकों का अहम रोल है। बैंकों की विभिन्न सेवाओं का फायदा राज्यवासी ले रहे हैं। बैंकों के जरिए सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में बैंकों की भूमिका और भी निर्णायक होगी। मुझे खुशी है कि राज्य सरकार के एक अहम सहयोगी के रूप में बैंक ऑफ इंडिया ने कदम बढ़ाया है। आपके इस पहल से और भी कई बैंक सरकार के साथ जुड़ेंगे । वे राज्य के विकास में अहम योगदान देंगे, मुझे पूरी उम्मीद है।

दुर्घटना में मृत कर्मी के आश्रित को मिला पचास लाख रुपए का चेक

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दुर्घटना में मृत जेबीवीएनएल कर्मी प्रमोद लकड़ा की पत्नी श्रीमती मंजू लकड़ा को गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के तहत पचास लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

राज्य सरकार और बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन खाता पैकेज को लेकर राज्य सरकार तथा बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर सम्पन्न हुआ। इस समझौता ज्ञापन पर राज्य सरकार की ओर से वित्त विभाग के विशेष सचिव श्री संदीप सिंह एवं बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक, रांची अंचल श्री संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों, अवकाश प्राप्त कर्मियों तथा अनुबंध कर्मियों को एक करोड़ रूपए तक का दुर्घटना बीमा (हवाई दुर्घटना की स्थिति में मौत होने पर दो करोड़ रुपए) समेत विभिन्न बैंकिंग सेवाएं बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिलेंगी।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में