,

मध्यप्रदेश में जिहाद या लव जिहाद नहीं सहा जाएगा: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सख्त चेतावनी

BY: Yoganand Shrivastva

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को एक कड़े संदेश में कहा कि राज्य की धरती पर किसी भी प्रकार के जिहाद या लव जिहाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में भोपाल के एक निजी कॉलेज की तीन छात्राओं के साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई थी, जिसके बाद सीएम का यह सख्त बयान आया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है। आरोपियों पर पहचान छुपाकर अपराध करने का आरोप लगा है।

अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा,

“मध्यप्रदेश एक सुशासित राज्य है और यहां अपराध तथा अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो भी इस तरह के कृत्य करेगा, उसे कड़ी सजा मिलेगी। राज्य सरकार न तो जिहाद और न ही लव जिहाद जैसी गतिविधियों को सहन करेगी। अपराध में लिप्त पाए गए किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे आरोपी राज्य में हो या बाहर भाग गया हो, पुलिस उसे ढूंढ निकालेगी और कानून के कटघरे में लाएगी।”

भोपाल की घटना: क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, इस अपराध के मुख्य आरोपी फरहान अली उर्फ फराज ने दो साल पहले एक नाबालिग लड़की से अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती की थी। फिर उसने उसके साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बना लिया और उसे धमकाकर ब्लैकमेल करने लगा। फरहान के दो अन्य साथियों ने भी इसी तरह से दो अन्य लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और उनका शोषण किया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने इस घिनौने अपराध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर पॉक्सो एक्ट और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का भी गठन कर दिया गया है।

पुणे में गर्मी का प्रकोप: घरों की दीवारें फटने लगी, जानिए वजह..यह भी पढ़े

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…

राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

माननीय सर्वोच्च न्यायालय में म.प्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण पर दायर की…