BY: MOHIT JAIN
झारखंड में सोमवार का दिन घटनाओं से भरा रहा। कहीं पुलिस ने पुराने अपहरण मामले का खुलासा किया, तो कहीं नक्सलियों ने टावर में आग लगाई। वहीं रांची में स्वदेशी मैराथन ने युवाओं में देशभक्ति का जोश भरा। पढ़िए राज्यभर की 10 बड़ी अपडेट्स संक्षेप में:
1. एक साल पुराना अपहरण मामला सुलझा
गिरिडीह पुलिस ने हरियाणा से युवक को किया बरामद, पारिवारिक कलह में छोड़ा था घर।
लंबे समय से लापता युवक के मिलने से परिवार में खुशी की लहर है। पुलिस ने बताया कि युवक अपने घर से स्वयं हरियाणा गया था।
2. धनबाद में लाखों की चोरी
मुस्लिम टोला में बदमाशों ने पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान घर को निशाना बनाया।
जेवरात और नकदी लेकर फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
3. रांची में दौड़ी स्वदेशी मैराथन 2025
‘हर घर स्वदेशी’ के संदेश के साथ युवाओं ने दिया जनआंदोलन का संदेश।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा “यह सिर्फ दौड़ नहीं, आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है।”
4. जमशेदपुर में लोगों का प्रदर्शन
सुभाष कॉलोनी की सड़कें बनीं नाले का हिस्सा, महीनों से परेशान लोग सड़कों पर उतरे।
प्रशासन ने शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया।
5. चाईबासा में नक्सली उत्पात
जराईकेला में माओवादियों ने मोबाइल टावर में लगाई आग, ग्रामीणों को धमकाया।
नक्सली प्रतिरोध सप्ताह मना रहे हैं, पुलिस सतर्क मोड में।
6. आरपीएफ ने लौटाया यात्री का लैपटॉप बैग
कोडरमा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस में बरामद बैग को यात्री को सौंपा गया।
आरपीएफ की तत्परता से यात्री ने राहत की सांस ली।
7. चतरा में सड़क किनारे बेहोश मिला पुलिसकर्मी
पास में पड़ी थी बाइक, हादसा या हमला पुलिस जांच में जुटी।
पुलिसकर्मी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
8. कुत्ते को बचाने में स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त
कोडरमा-सतगावां के अंगार मोड़ के पास हादसा, चार घायल दो की हालत गंभीर।
घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
9. पश्चिमी सिंहभूम में डायरिया का कहर
नोवामुंडी इलाके के चार गांवों में पांच की मौत, दर्जनों बीमार।
स्वास्थ्य विभाग टीमों को राहत कार्य में लगाया गया।
10. झारखंड में लौटेगा मानसून
साढ़े चार माह में 1266.6 मिमी बारिश दर्ज, दीपावली तक महसूस होगी गुलाबी ठंड।
मौसम विभाग ने 48 घंटे में मानसून के पूरी तरह लौटने की जानकारी दी।





