JHARKHAND : विधि-विधान से संपन्न हुई प्राण प्रतिष्ठा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
JHARKHAND : जमशेदपुर के कदमा स्थित शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4 में करीब 45 वर्ष पुराने शीतला मंदिर में रविवार को शीतला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे इलाके में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया, जो पूरे क्षेत्र से होते हुए मंदिर परिसर तक पहुंची।
JHARKHAND : इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उनकी पत्नी और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
JHARKHAND : तंजावुर के पंडितों ने कराया अनुष्ठान, डेढ़ साल से चल रही थी तैयारी
JHARKHAND : शीतला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष रूप से तमिलनाडु के तंजावुर मंदिर से पंडितों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। मंदिर कमेटी के अनुसार इस आयोजन की तैयारी करीब डेढ़ साल पहले से की जा रही थी।

JHARKHAND : मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया था, जिसकी व्यवस्था चेन्नई की एक टीम ने की, जबकि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए बैंड की टीम केरल से आई थी। कार्यक्रम के अंत में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एस. धसना मूर्ति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया।
इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह मंदिर समाज को धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करेगा। वहीं मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मां शीतला शक्ति की प्रतीक हैं और उनके आशीर्वाद से ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।

