Jamui भगवान महावीर की धरती लछुआड़ से नीतीश का बड़ा संदेश: 602 करोड़ की योजनाओं की सौगात और सम्राट चौधरी की ओर इशारा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamui

Jamui मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ बुधवार को भगवान महावीर की जन्मस्थली लछुआड़ पहुँची। जनसंवाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने जमुई जिले के विकास के लिए 602 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कुंडा घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए उसका विधिवत उद्घाटन भी किया।

Jamui महिलाओं का हुजूम और नीतीश का ‘कनेक्ट’

सभा में सबसे खास बात हजारों की संख्या में पहुँची महिलाओं की भीड़ रही। जब कड़ी धूप के कारण कुछ महिलाएं सभा छोड़कर जाने लगीं, तो मुख्यमंत्री ने मंच से ही मुस्कुराते हुए उन्हें रोका। उन्होंने कहा, “अरे रुकिए! अभी तो हम कुछ बोले ही नहीं हैं, कहाँ जा रही हैं? रुक जाइए।” मुख्यमंत्री की इस आत्मीय अपील पर महिलाएं वापस अपनी सीटों पर बैठ गईं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जिन लाभार्थियों को अब तक 10 हजार रुपये की सहायता नहीं मिली है, उनके खातों में एक महीने के भीतर राशि भेज दी जाएगी।

Jamui सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ: क्या मिल गया नया उत्तराधिकारी?

राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है जब मुख्यमंत्री विदा ले रहे थे। राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके नीतीश कुमार ने मंच पर उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और जनता से मुखातिब होकर कहा, “इनका साथ दीजिएगा।” इस एक वाक्य और हाव-भाव ने सभा में मौजूद भीड़ और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच यह चर्चा तेज कर दी है कि क्या नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को अपना उत्तराधिकारी और अगला मुख्यमंत्री घोषित करने का साफ इशारा कर दिया है।

Jamui राजद पर प्रहार और नक्सल मुक्त जमुई का दावा

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने पूर्ववर्ती राजद सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में कुछ नहीं था, जो भी विकास हुआ है वह उनके कार्यकाल में हुआ है। वहीं, गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने गर्व से घोषणा की कि जमुई अब नक्सल मुक्त जिला बन चुका है। स्थानीय विधायक और मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हीं के निर्देशों पर बिहार सरकार आगे की प्रगति सुनिश्चित करेगी।

Read this: Gujarat समुद्री हमलों के बीच सुरक्षित भारत पहुँचा ‘जग लाडकी’ टैंकर, 80,800 टन कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पर दी दस्तक

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी

Israel PM Video: बेंजामिन नेतन्याहू का नया वीडियो आया सामने, मौत की अफवाहों पर खुद दी सफाई

Israel PM Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक नया वीडियो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. मौसम अलर्ट छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मौसम का बदला मिजाज