JAMTARA NEWS 26 FEB : सरकारी कार्य में बाधा व जातिसूचक शब्द कहने का आरोप, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
संवाददाता: रतन कुमार
JAMTARA NEWS 26 FEB : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड में योजना निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चोनाराम हेंब्रम के साथ हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

JAMTARA NEWS 26 FEB : जानकारी के अनुसार, बीडीओ चोनाराम हेंब्रम कनीय अभियंता जमील अंसारी के साथ सीताकाटा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सीताकाटा-1 में 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान आंगनबाड़ी सेविका भरती देवी के पति वासुदेव मंडल ने कथित रूप से अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और हाथापाई की।
आरोप है कि घटना के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। सूचना मिलते ही एएसआई आलम अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था।

JAMTARA NEWS 26 FEB : अंचल अधिकारी के आवेदन पर करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 12/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा SC/ST Act के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वासुदेव मंडल को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जामताड़ा भेज दिया। छापेमारी अभियान में कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
READ MORE : MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 95वीं पुण्यतिथि पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजली

