Jail Reels: जेल में बंद गुंडे बना रहे सोशल मीडिया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Jail Reels: राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल अब रीलबाज़ी का अड्डा बनती नजर आ रही है। जेल में बंद कुछ गुंडे और बदमाश अपने गुर्गों के साथ जेल परिसर में खुलेआम वीडियो शूट कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और जेल में वर्चस्व जमाने की पूरी कहानी सामने ला रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कई वीडियो पहले ही सार्वजनिक हो चुके हैं, जिसमें जेल के अंदर बंदियों की दादागिरी साफ दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Jail Reels: जेल प्रशासन की सुस्ती और सीसीटीवी पर भरोसा
जेल के एसपी के सुस्त रवैये और केवल सीसीटीवी कैमरों पर निर्भर रहने से सुरक्षा में चूक हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल कैमरों पर भरोसा रखने से जेल में इस तरह की गतिविधियों को रोक पाना मुश्किल है।
READ ALSO: Hailstorm : ग्वालियर में भीषण आंधी-तूफान के साथ गिरे रिकॉर्ड तोड़ ओले, मौसम ने बदला मिजाज
अभी तक प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, और जेल में इस तरह की रीलबाज़ी के चलते सवाल उठ रहे हैं कि बंदियों के मनोबल और अनुशासन पर किस प्रकार का प्रभाव पड़ रहा है।

