ITBP Protest : कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट पर ITBP जवानों के पहुंचने से मचा हड़कंप
ITBP Protest : उत्तर प्रदेश के कानपुर से पुलिस प्रशासन से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के मुताबिक, इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के हथियारबंद जवानों ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट परिसर को चारों तरफ से घेर लिया। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में पहुंचे ITBP कमांडो पुलिस कमिश्नर ऑफिस के आसपास तैनात हो गए, जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ITBP Protest : कमांडो की मां के इलाज में लापरवाही का आरोप
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला एक ITBP कमांडो की मां से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि महिला का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन इलाज के दौरान कथित लापरवाही बरती गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परिवार न्याय की मांग करता दिखाई दे रहा है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत और मदद मांगने के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात से नाराज होकर ITBP जवानों ने कमिश्नरेट पहुंचकर विरोध जताया।
ITBP Protest : कमिश्नरेट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
बताया जा रहा है कि ITBP जवानों के पहुंचने के बाद पूरे कमिश्नरेट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। कई पुलिसकर्मी पीछे हट गए और स्थिति को संभालने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाना पड़ा। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक इस मामले में कानपुर पुलिस या ITBP की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ITBP Protest : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मामला
घटना से जुड़े वीडियो और दावे सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इस मामले पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग पीड़ित परिवार के समर्थन में नजर आ रहे हैं, तो कुछ लोग पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
आधिकारिक बयान का इंतजार :
फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। यदि वायरल दावे सही पाए जाते हैं, तो यह मामला उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच समन्वय पर बड़े सवाल खड़े कर सकता है।
READ MORE : Lucknow में सहारा शहर की जमीन पर बनेगा नया विधानभवन कॉम्प्लेक्स, LDA ने जारी किया टेंडर





