Iran US Tension: अमेरिकी सेना ने ईरानी तेल टैंकर पर किया हमला, ट्रंप ने दी फिर बमबारी की चेतावनी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/iran-us-tension-american-army-attacks-iranian-oil-tanker/

Iran US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने बुधवार को एक ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार यह कार्रवाई ओमान की खाड़ी में की गई, जब ईरानी टैंकर अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़कर बंदरगाह की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Iran US Tension: टैंकर के रडर को बनाया गया निशाना

अमेरिकी सेना ने बताया कि लड़ाकू विमान के जरिए टैंकर के रडर यानी दिशा नियंत्रित करने वाले हिस्से को निशाना बनाया गया। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य टैंकर को आगे बढ़ने से रोकना था। हालांकि घटना में किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Iran US Tension: सीजफायर के बावजूद बना हुआ है तनाव

हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल आधिकारिक तौर पर सीजफायर लागू है, लेकिन हालात अभी भी बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच पिछले दो महीनों से लगातार टकराव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के नए प्रस्तावों पर विचार कर रहा है।

Iran US Tension: ट्रंप बोले- जल्द खत्म हो सकता है युद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया पर कहा कि दो महीने से जारी संघर्ष जल्द समाप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हालात सामान्य होते हैं तो युद्ध के कारण बाधित तेल और गैस सप्लाई दोबारा शुरू की जा सकती है।

Iran US Tension: ‘समझौता नहीं हुआ तो फिर होगी बमबारी’

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, “अगर वे सहमत नहीं हुए तो बमबारी शुरू होगी। अगर समझौता नहीं होता है तो हम हमला करेंगे और यह पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्तर और ज्यादा तीव्रता वाला होगा।” ट्रंप के इस बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

Iran US Tension: अमेरिका बोला- बातचीत जारी है

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका उन लोगों से बातचीत कर रहा है जो समझौता करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा समझौता हो सकता है जो अमेरिका के लिए संतोषजनक साबित होगा। वहीं ईरानी अधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि वे युद्ध खत्म करने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

read also: Chennai: POCSO केस में TVK नेता गिरफ्तार, 10 साल की बच्ची से यौन शोषण का आरोप