Iran Protest: ईरान में विरोध प्रदर्शन उग्र, तेहरान समेत कई शहरों में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, सरकार ने इंटरनेट-फोन सेवाएं की बंद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Iran Protest

Edit by : Priyanshi Soni

Iran Protest: पिछले दो सप्ताह से ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक हो गए। निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की अपील के बाद राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। यह बीते दो हफ्तों में सबसे बड़ा प्रदर्शन बताया जा रहा है, जिसके बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Iran Protest: इंटरनेट बंद, सुरक्षा बल तैनात, NOTAM जारी

प्रदर्शन तेज होते ही ईरानी शासन ने देशभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी और टेलीफोन सेवाएं बंद कर दीं। कई इलाकों में नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया है, जो हवाई खतरे की स्थिति का संकेत देता है। रिपोर्टों के मुताबिक, डिफेंस सिस्टम को भी कई जगह सक्रिय किया गया है।

Iran Protest

Iran Protest: खामेनेई विरोधी नारे, आगजनी की घटनाएं

तेहरान और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारी “खामेनेई मुर्दाबाद” और सत्ता से हटाने के नारे लगाते दिखे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आगजनी और हिंसक झड़पों की घटनाएं नजर आईं। गुरुवार देर रात सरकार ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए।

Iran Protest: ईरान देशव्यापी इंटरनेट ब्लैकआउट की स्थिति में

इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप नेटब्लॉक्स ने कहा कि लाइव डेटा के अनुसार ईरान के बड़े हिस्से में इंटरनेट पूरी तरह ठप हो चुका है। रिपोर्ट में बताया गया कि देश इस समय व्यापक इंटरनेट ब्लैकआउट की स्थिति से गुजर रहा है।

Iran Protest: ट्रंप की चेतावनी, बल प्रयोग पर दी सख्त कार्रवाई की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी शासन को चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया गया तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब मानवाधिकार संगठनों ने दावा किया है कि झड़पों में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 8 नाबालिग शामिल हैं।
नॉर्वे स्थित एनजीओ ‘ईरान ह्यूमन राइट्स’ के अनुसार, बुधवार सबसे ज्यादा खूनी दिन रहा, जिसमें 13 प्रदर्शनकारियों की जान गई।

यह खबर भी पढ़ें: Horoscope: 09-01-2026

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी