,

झोलाछाप डॉक्टर पर कार्यवाही की जगह मिला राजनीतिक संरक्षण, जिम्मेदार कौन?

रिपोर्टरः सर्वेश सिंह, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

कानपुर: झोलाछाप और अप्रशिक्षित डॉक्टर यू.एस. सिंह के खिलाफ कई बार शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं, बावजूद इसके अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ स्वयं डॉक्टर यू.एस. सिंह को बीजेपी का सक्रिय कार्यकर्ता बताकर कार्यवाही से बचते नजर आए। जब पत्रकारों ने इस विषय पर सवाल उठाया, तो उन्होंने उल्टा यही पूछ लिया—”अब ऐसे में मैं क्या करूं?”

इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी और रवैया न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि आम जनता की जान के साथ भी खिलवाड़ है। यदि ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों को खुली छूट मिलती रही, तो यह भविष्य में बड़े हादसों को न्योता दे सकती है।

स्वास्थ्य विभाग, खासकर कानपुर सीएमओ कार्यालय की यह उदासीनता एक गंभीर चिंता का विषय है। सवाल ये उठता है—अगर गलत इलाज के कारण किसी मरीज की जान जाती है, तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या प्रशासन तब भी अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ लेगा?

स्वदेश न्यूज़ ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया और झोलाछाप डॉक्टर यू.एस. सिंह के क्लिनिक की वास्तविकता जनता के सामने रखी। इसके बावजूद, संबंधित विभाग के अधिकारी कार्रवाई के बजाय टाल-मटोल में लगे हुए हैं।

अब समय आ गया है जब प्रशासन को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और ऐसे अनधिकृत चिकित्सकों पर सख्त कदम उठाने चाहिए, जो मानव जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। जनता यह जानना चाहती है कि आखिर कब तक राजनीति के नाम पर इस तरह के लोगों को बचाया जाता रहेगा?

CM मोहन यादव का आज का भ्रमण: स्कूल, सड़क और चीता—MP के विकास की तीन बड़ी कहानियाँ..यह भी पढ़े

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…