Instagram ने बच्चों के लिए बढ़ाई सुरक्षा, लागू किया नया PG-13 रूल, नहीं दिखेगा 18+ कंटेंट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Instagram ने बच्चों के लिए बढ़ाई सुरक्षा, लागू किया नया PG-13 रूल, नहीं दिखेगा 18+ कंटेंट

BY: MOHIT JAIN

Meta ने घोषणा की है कि अब 13 से 17 साल के यूजर्स को ऐसे कंटेंट नहीं दिखेंगे जिसमें एडल्ट, ड्रग्स, हिंसा या खतरनाक स्टंट शामिल हों। कंपनी ने इसे PG-13 मूवीज जैसा एक्सपीरियंस बताया है। इसका उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुरक्षित डिजिटल अनुभव देना है।

पैरेंट्स की अनुमति के बिना सेटिंग्स नहीं बदली जा सकेंगी

टीन्स अब अपनी कंटेंट सेटिंग्स खुद नहीं बदल पाएंगे। अगर कोई बच्चे को ज्यादा खुला कंटेंट देखना है, तो उसे पैरेंट्स की अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा, Meta ने पैरेंट्स के लिए एक लिमिटेड कंटेंट मोड भी जोड़ा है, जिससे वे बच्चों के कंटेंट और कमेंट्स को और अधिक नियंत्रित कर सकते हैं।

कौन सा कंटेंट होगा ब्लॉक या हाइड

अब प्लेटफॉर्म पर फूहड भाषा, जोखिम भरे स्टंट या नशे से जुड़े पोस्ट्स को छिपाया जाएगा या रिकमेंड नहीं किया जाएगा। मारिजुआना, अल्कोहल और gore जैसे शब्द भी सर्च रिजल्ट से हटाए जाएंगे। गलत वर्तनी में लिखे गए शब्दों को भी सिस्टम फिल्टर करेगा।

टीन्स कौन से अकाउंट्स नहीं फॉलो कर पाएंगे

Instagram is changing the way teens see content on app: What is PG-13  Standard - The Times of India

अब टीनेजर्स उन अकाउंट्स को फॉलो नहीं कर पाएंगे जो बार-बार age-inappropriate कंटेंट पोस्ट करते हैं। OnlyFans जैसी वेबसाइट का जिक्र करने वाले अकाउंट्स भी उनके लिए ब्लॉक होंगे। पहले से फॉलो किए गए अकाउंट्स के पोस्ट और कमेंट्स भी अब दिखाई नहीं देंगे।

AI चैट्स पर भी PG-13 कंट्रोल

Meta ने बताया कि यह नया कंटेंट फिल्टर केवल पोस्ट्स तक सीमित नहीं रहेगा। AI चैट्स और इंटरैक्शन में भी PG-13 स्टैंडर्ड लागू होगा। AI असिस्टेंट्स अब ऐसे कोई जवाब नहीं देंगे जो बच्चों के लिए अनुपयुक्त हों।

Lucknow : भर्ती परीक्षाओं में अब नहीं चलेगा ‘विवादित’ कंटेंट: सीएम योगी की बोर्डों को सख्त हिदायत

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता

15-march-2026 का राशिफल

15-march-2026 का राशिफल ♈ मेष (Aries):आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा।

Madhya Pradesh वन नेशन, वन हेल्पलाइन’ पहल को मध्यप्रदेश में मिली मजबूती

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं और बच्चों की

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक