Indore news: इंदौर में लिव-इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या, साथी युवक हिरासत में

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Indore news: सांईकृपा कॉलोनी में रह रही 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में लिव-इन पार्टनर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल से मिली सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच
खजराना थाना पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी। बताया गया कि जागृति कर्मा नामक युवती को उसका साथी युवक हर्ष मिश्रा अस्पताल लेकर आया था, लेकिन जांच में उसकी मौत हो चुकी थी।

उज्जैन में पढ़ाई, एक सप्ताह पहले आई थी इंदौर
पुलिस जांच में सामने आया है कि जागृति उज्जैन के एमआईटी कॉलेज में अध्ययनरत थी और मूल रूप से रीवा जिले की रहने वाली थी। वह करीब एक सप्ताह पहले इंदौर आई थी और हर्ष के साथ रह रही थी। युवक देवास का निवासी बताया गया है। दोनों लिव-इन संबंध में थे।

घटना से पहले हुई थी कहासुनी
प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रात में उसने जागृति को फंदे पर लटका देखा। आत्महत्या के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

परिजनों को दी गई सूचना, बयान होना बाकी
पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। जागृति के पिता शिक्षक हैं और परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

सभी पहलुओं की जांच जारी
पुलिस ने युवक को हिरासत में रखकर पूछताछ शुरू कर दी है और गुरुवार को उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून पर सियासत गरम, बीजेपी का कांग्रेस पर तीखा हमला

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026” को लेकर

Korba road accident: कोयला लोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

Report by: Umesh Dahariya Korba road accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के

Mussoorie gas shortage: मसूरी में गहराया गैस संकट, दुकानदार और घरेलू उपभोक्ता परेशान

Mussoorie gas shortage: घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर

Bhopal: जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Bhopal: भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल और जेके यूनिवर्सिटी