Indore news: अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ‘PUMA’ के नाम पर नकली जूतों, कॉपीराइट एक्ट के तहत पुलिस ने किया केस दर्ज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल

Indore news: इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ‘PUMA’ के नाम पर नकली जूतों का काला साम्राज्य चला रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली माल और निर्माण सामग्री जब्त की है।

विश्व प्रसिद्ध ब्रांड पूमा के नकली जूते बनाने के मामले का खुलासा तब हुआ जब PUMA कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को ब्रांड चोरी कर नकली जूते बनाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाते हुए सुखदेव विहार कॉलोनी के पास एक लोडिंग रिक्शे को घेराबंदी कर रोका। जब तिरपाल हटाया गया, तो रिक्शे में PUMA के लोगो लगे 300 जोड़ी नकली जूते ठसाठस भरे हुए थे।इस बारे में पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की तो महालक्ष्मी प्लास्टिक्स फैक्ट्री का काला सच सामने आया। जिसके बाद एरोड्रम पुलिस ने सांवेर रोड स्थित इस फैक्ट्री पर आधी रात को दबिश दी। वहां का नजारा देखकर अधिकारी दंग रह गए। जहां ब्रांडेड जूतों के नाम पर घटिया माल तैयार किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 600 जोड़ी तैयार नकली जूते, ब्रांडेड लोगो वाली 06 मशीन और डाई साथ ही परिवहन में प्रयुक्त लोडिंग रिक्शा जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस ने फैक्ट्री संचालक योगेश पंजाबी और निलेश सचदेवा के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह गिरोह इंदौर के अलावा और किन-किन शहरों में इन नकली जूतों की सप्लाई कर रहा था। इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई ने मिलावटखोरों और कॉपीराइट चोरों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

GuidelineRates Bpl : कलेक्टर गाइडलाइन दरों पर हुआ मंथन, समिति की बैठक में 63 सुझावों पर हुई चर्चा

GuidelineRates : जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रियल एस्टेट, ग्रामीण दरों

Agriculture Reform : लोकसभा में कृषि पर शिवराज सिंह चौहान का दमदार जवाब, मोदी सरकार के काम गिनाए

Agriculture Reform : MSP, सिंचाई, डिजिटल एग्रीकल्चर और प्राकृतिक खेती पर सरकार

mp-homeguards : होमगार्ड और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स आपदा में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी: सीएम

mp-homeguards : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी समागम 2026

IndiaHelpsIran : भारत ने ईरान को भेजी मदद, दूतावास ने जताया आभार

by: vijay nandan IndiaHelpsIran : मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच

Korba Elderly Attack : कोरबा में बुजुर्ग पर हमला, आंख फोड़कर फरार हुए अज्ञात हमलावर

Korba Elderly Attack : जिले के चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बर्रा

CM Dr Yadav Blog : नव संवत्सर, कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

लेखक: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री CM Dr Yadav Blog : चैत्र शुक्ल

Faridabad : फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई घर और दुकानें धराशाही

रिपोर्ट- संदीप चौधरी faridabad-illegal : फरीदाबाद, शहर के मुजेसर क्षेत्र में प्रशासन

Korba Navratri Procession: कोरबा में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

Korba Navratri Procession: कोरबा। चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष 2026 को

Kaladhungi में दिनदहाड़े दिखे तेंदुए के शावक, गांव में फैली दहशत

Report by: Mukesh Chandra Kaladhungi: उत्तराखंड के कालाढूंगी वन क्षेत्र के अंतर्गत

rahul-gandhi-priyanka : नितिन गडकरी से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात, जानिए क्या रही वजह

rahul-gandhi-priyanka : नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर में मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला की CM विष्णु देव साय से मुलाकात

MP Chhattisgarh Coordination: रायपुर। मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने छत्तीसगढ़

Korba Mine Worker Death: कोरबा की दीपका खदान में श्रमिक की संदिग्ध मौत

Korba Mine Worker Death: कोरबा। जिले के एसईसीएल दीपका खदान क्षेत्र में