पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला, सिंधु जल संधि निलंबित – पाकिस्तान की प्रतिक्रिया देख आप चौंक जाएंगे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली/इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान जाने के बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। भारत के इस फैसले के बाद पाकिस्तान की ओर से जो प्रतिक्रिया आई है, वह हैरान करने वाली है।

दरअसल, पाकिस्तान ने चोलिस्तान नहर परियोजना को रोकने का ऐलान कर दिया है। अब सवाल यह उठता है कि जब भारत पानी ही नहीं देगा, तो पाकिस्तान नहर बनाकर करेगा भी क्या?

सिंध प्रांत में पहले से चल रहा था विवाद

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने कुछ महीनों पहले चोलिस्तान रेगिस्तान क्षेत्र की सिंचाई के लिए इस नहर परियोजना की शुरुआत की थी। इसका उद्घाटन सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने फरवरी में किया था। लेकिन यह परियोजना शुरुआत से ही विवादों में घिरी रही।

सिंध प्रांत में इस परियोजना को लेकर बड़ा विरोध हुआ था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) समेत कई राजनीतिक दलों ने इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किए। दिलचस्प बात यह है कि PPP, केंद्र में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।

शरीफ और बिलावल एक साथ आए

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने PPP प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी से मुलाकात की और दोनों ने मिलकर चोलिस्तान नहर परियोजना को फिलहाल रोकने पर सहमति जताई।

उन्होंने यह भी तय किया कि इस विवादास्पद परियोजना को तब तक आगे नहीं बढ़ाया जाएगा जब तक कि ‘काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट्स’ के माध्यम से प्रांतों के बीच कोई आम सहमति नहीं बन जाती।

आगे की दिशा पर सहमति

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ और बिलावल ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की ओर से की गई घोषणाओं और देश की आंतरिक स्थिति को देखते हुए दोनों दलों ने विचार-विमर्श किया है।

शरीफ ने कहा, “हमने यह तय किया है कि जब तक सभी प्रांतों के बीच सहमति नहीं बनती, तब तक किसी नई नहर परियोजना को मंजूरी नहीं दी जाएगी और न ही वर्तमान में चल रही परियोजनाओं पर कोई आगे की कार्रवाई होगी।”

सिंधु पर संग्राम: बिलावल की मोदी को खुली चुनौती..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Amarwara में प्राइवेट स्कूलों को खुली छूट, जांच के नाम पर प्रशासन की खानापूर्ति, अभिभावक जाएं तो जाएं कहां ?

रिपोर्ट- राकेश चांदवंशी Amarwara : छिंदवाड़ा, जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा की कार्यप्रणाली

UP-MP Sammelan भविष्य की संभावनाओं को प्रदान करेगा मजबूत आधार: मुख्यमंत्री

UP-MP Sammelan : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उत्तर प्रदेश की विभिन्न औद्योगिक

Petroleum : पेट्रोलियम पदार्थो की सतत आपूर्ति जारी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Petroleum : भोपाल, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद

Rohtas Accident: ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर घायल

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas Accident: रोहतास जिले के सासाराम में मंगलवार

Roorkee accident: गंग नहर में नहाते वक्त डूबे 2 युवक, मौत

Report by: Salman Malik Roorkee accident: उत्तराखंड के रुड़की के पिरान कलियर

Nalanda : मंदिर हादसा, शीतला माता मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Nalanda : बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा

Jamtara में प्रधान शिक्षक पर नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Jamtara: झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पबिया पंचायत के

Mirzapur Road accident: ट्रेलर की चपेट में आकर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Report by: Ashwini Mirzapur Road accident: उत्तरप्रदेश के मीरजापुर के अहरौरा थाना

Pilibhit: कार में अचानक लगी आग, देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड

Report by: Nijam Ali Pilibhit: उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र

IPL 2026 में CSK का बिगड़ा आगाज, आयुष म्हात्रे की गलती ने बढ़ाई मुश्किलें

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए

Arjun Rampal ने साझा की अपने करियर की यादें, ‘धुरंधर 2’ के सेट से तस्वीरें कीं पोस्ट

Arjun Rampal: अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सोशल मीडिया पर अपने करियर के